सवा लाख किसानों को मिला 648 करोड़…पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा…सीएम ने दबाया एक बटन..और पूरा किया वादा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—जिले के किसानों के लिए मंगलवार यादगार रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना का शुभांरभ और आदान सहायता राशि का अंतरण बालोद जिले में आयोजित कार्यक्रम में किया। कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1 लाख 24 हजार 885 किसानों के बैंक खाते में लगभग 647 करोड़ 98 लाख रूपये डीबीटी के जरिए आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कोनी स्थित कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम से जिला मुख्यालय एवं जनपद मुख्यालय वर्चुअली जुड़े थे। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कार्यक्रम को अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। किसानों को आदान सहायता के रूप में बड़ी राशि का अंतरण किया गया है। किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत एक और गारंटी को पूरा किया है। गारंटी के पूरा होने से अब किसानों को आदान सहायता राशि देने में हमारी सरकार सबसे आगे है।

अग्रवाल ने दुहराया कि किसानों को कर्ज माफी की सौगात और ब्याज दर में कमी से किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों को लाभ मिला है। कृषक उन्नति योजना से एकमुश्त पैसा आने से किसानों को राहत मिलेगी। पहले किसानों को चार किश्त में बोनस की राशि दी जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने कृषि में सुधार के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया है।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि अन्नदाता किसानों को हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के अनुरूप यह सौगात दी है। एकमुश्त राशि से किसान परिवार को फायदा मिलेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने धान के अंतर की राशि का किसानों के बैंक खातों में आज अंतरण किया है। लगभग 1 लाख 24 हजार 885 किसानों के खातों में 647 करोड़ 98 लाख रूपये डीबीटी के जरिए आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया है।

close