पुलिस की बड़ी कार्रवाईः119 किलो गांजा बरामद ..23 लाख का सामान जब्त…ब्रेजा,एक्टिवा जब्त

Editor
4 Min Read
बिलासपुर—-एन्टी क्राइम टीम, साइबर यूनिट और नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग अलग मामले में कार्रवाई के दौरान कुल 119 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। टीम ने थाना सिरगिट्टी मे 100 किलोग्राम गांजा और कार को जब्त किया है। जबकि तखतपुर मे 19 किलोग्राम गांजा और स्कूटी को राजसात किया है। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सामान समेत जब्त वाहन की कीमत करीब 23 लाख रूपयों से अधिक है। 
 
            सिरगिट्टी थाना में एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि बिलासपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने पिछले एक  हफ्ते में गांजा परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तखतपुर और सिरगिट्टी पुलिस ने कुल 119 किलो गांजा परिहवन करते पकड़ा है।
 
सिरगिट्टी थाना में कार्रवाई
 
           एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि मुखबीर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में ब्रेजा कार से परिवहन करते 100 किलो गांजा बरामद किया है। इसके पहले मुखबीर ने बताया कि अवैध गांजा ब्रिकी के लिए 2 लोग बिलासपुर जिले में ग्राहक खोज रहे है। सूचना पर तत्काल वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। फदहाखार जंगल पुलिया के पास ब्राउन गोल्डन रंग की ब्रेजा कार क्रमांक  सी.जी.10बीई 7580 को रोका गया।
 
        कार 2 व्यक्ति बैठे पाए गए। पूछताछ करने पर अपना नाम चन्द्रप्रकाश कौशिक और खिलेश्वर कौशिक बताया। कार की सघन तलाशी में 4 बोरियों मे कुल 100 किलो गांजा बरामद किया गया।
 
तखतपुर में कार्रवाई
             एडिश्नल एसपी ने बताया कि इसी तरह संयुक्त टीम ने तखतपुर थाना क्षेत्र के तम्बोली कांपा रोड में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की है। टीम ने एक्टीवा क्रमांक सी.जी.10.बी.ई.7646 में सवार दो संदेही को पकडकर पुछताछ की। संदेहियों ने अपना दुर्गा प्रसाद साहू और संतोष साहू बताया। वाहन तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बैग से कुल 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की कीमत करीब 2 लाख रूपए हैं।
 
सिरगिट्टी थाना आरोपियों का नाम
1) चन्द्रप्रकाश कौशिक पिता संतोष कौशिक उम्र 35 वर्ष निवासी बहतराई सकरी थाना सकरी 
2) खिलेश्वर कौशिक पिता रामझरोखा कौशिक उम्र 38 वर्ष निवासी कुॅआ, जरौंधा थाना तखतपुर 
 
तखतपुर थाना आरोपियों का नाम
1) दुर्गा प्रसाद साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 22 साल निवासी शंकर नगर तोरवा।
2) संतोष साहू पिता मोहितराम साहू उम्र 54 साल निवासी शंकर नगर तोरवा।
 
 बरामद सामान
पुलिस ने 119 किलो गांजा समेत 10 लाख रूपये की ब्रेजा कार, एक एक्टिवा जब्त किया है। ब्रेजा कार की कीमत करीब 10 लाख रूपए और एक्टिवा की कीमत करीब 30 हजार रूपयों से अधिक है। सिरगिट्टी में बरामद 100 किलो गांजा का बाजार मूल्य 20 लाख से अधिक जबकि तखतपुर में एक्टिवा से परिवहन करते बरामद 19 किलो गांजा की कीमत करीब 2 लाख रूपयों से अधिक है।
close