15 सालों से संसद में नहीं गूंंजी बिलासपुर की आवाज..अटल ने कहा…फिर उतारा गया रबर स्टैम्प..बार बार नहींं चढ़ती काठ की हांडी

Editor
5 Min Read

बिलासपुर–बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अटल श्रीवास्तव ने सोमवार को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंंचकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होने युवाओं के साथ आम जनता से सीधे संवाद किया। अटल श्रीवास्तव ने मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अटल ने कहा भाजपा ने केवल जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। लेकिन जनता अब सब कुछ समझ में चुकी है। विधानसभा में प्रदेश की जनता ने भाजपा को जिस तरह सबक सिखायाी है…ठीक वैसी ही हालत अब लोकसभा चुनाव मेंं होने वाली है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           कांग्रेस से बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने सोमवार को बिलासपुर की आम जनता से चौक चौबारे और सार्वनिक स्थलों पर जाकर संवाद किया। अटल श्रीवास्तव ने मुंगेली पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी के सामने भी अपनी बातों को रखा। सोमवार को सुबह अटल श्रीवास्तव ने तूफानी जनसंपर्क करते हुए सात बजे दीनदयाल उपाध्याय पार्क, पुलिस ग्राउंड विवेकानंद उद्धान में लाफ्टर क्लब-हास्य-योग के सदस्यों के अलावा आम जनता से मुलाकात की। अटल ने सेहत बनाने आये नवयुवकों से लिंकरोड स्थिल एक जिम में भी युवाओं से रूबरू हुए। अपने पक्ष में समर्थन माँगा। मतदाताओं ने भी अटल श्रीवास्तव का समर्थन किया। इस दौरान अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर के विकास को लेकर अपनी बातों और इरादों को पेश किया। साथ ही आरोपी लगाया कि पिछले पन्द्रह सालों में बिलासपुर को पीछे धकेलने मेंं सबसे बड़ी भूमिका भाजपा सरकार की रही।

मुंगेली जिला कांग्रेस नेताओं को किया रीचार्ज

                          अटल श्रीवास्तव ने तूफानी जनसम्पर्क अभियान के दौरान मुंगेली पहुंंचकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान अटल ने जिले के सभी ब्लाक अध्यक्षों और पदाधिकारियों को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि विडंबना है की विपक्षी पार्टी के जो लोग भी चुने गये..संसद पहुंंचकर गूंगे हो गए। बिलासपुर की आवाज उठाने वाला संसद मेंं कोई नजर नहीं आया। यही कारण है कि आज बिलासपुर कई शहरों से विकास में पीछे छूट गया। हवाई सेवा से लेकर रेलवे के अपेक्षित विकास नहीं हुआ। इस बार भी भाजपा नेताओं ने अपने मोहरे को चुनावी बिसात में उतारा है| लेकिन जनता ने फैसला कर लिया है कि अब रबर स्टैम्प नहीं चाहिए।

                        अटल ने कहा अंग्रेज चले गए..ऐसा लगा रूल एण्ड डिवाइड की पालिसी भी खत्म हो चुकी है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भाजपा नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए जातिवाद का सहारा लेना नहीं छोड़ा है। चुनाव में इस बार जातिवाद का जुमला उछाला जा रहा है। लेकिन जनता ने जुमले की हवा निकालने का फैसला कर लिया है। क्योंकि एक कहावत यह भी है कि काठ की हांडी बार बार नहीं च़ढ़ती है।

                       बैठक को कांग्रेस अध्यक्ष आत्मासिंह क्षत्री, दुर्गा बघेल, हेमेन्द्र गोस्वामी और विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे ने संबोधित किया। बैठक को लोरमी विधानसभा प्रत्याशी सोनू चंद्राकर, सागर सिंह वैस, लखनलाल कश्यप, रामशरण खाण्डेकर और पदाधिकारियों ने कांग्रेस को विजय बनाने का संकल्प लिया ।

सियाराम को लगाया गले

          अटल श्रीवास्तव ने बिल्हा विधानसभा के परसदा स्थित पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के घर पहुंचकर होली की बधाई दी। सियाराम ने अटल श्रीवास्तव से गले मिलकर चुनाव में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। सियाराम ने अटल को आश्वासन दिया कि इस समय जनता भाजपा को सबक सिखाने को तैयार बैठी है। अब भाजपा को ना साथ मिलेगा…और उनकी पार्टी की नेताओं का विकास ही होगा। क्योंकि वक्त बदलाव का है। जनता केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाने को तैयार है। चाहे मोदी कोई भी पैंतरा आजमा लें। उन्होने कहा इस बार बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी का जन संपर्क

                                  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव मंगलवार को दोपहर 12 बजे कोटा विधानसभा का दौरा करेंंगे। ब्लाक कांग्रेस की बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगे| दोपहर 2 बजे बेलगहना और 4 बजे रतनपुर में संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे|

close