2 करोड़ का फुटओव्हरब्रिज जनता के हवाले…सांसद और मेयर ने जताई खुशी..कहा…दिव्यांगो का भी रखा गया ध्यान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—हावड़ा छोर में स्थित 20 फीट विस्तार किए गए चौडे़ फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद लखनलाल साहू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में किशोर राय भी शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि फुट ओव्हर ब्रिज के चौडा होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। सांसद और मेयर ने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में बनाए गए फुटओव्हर ब्रिज की ना केवल जमकर तारीफ की। बल्कि रेल प्रशासन को बधाई भी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंडल रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों और गाडियों में लगातार बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 4-5 को अन्य प्लेटफार्म जो़ड़ने वाले फुटओव्हर ब्रिज का चौड़ीकरम किया है। अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म चार और पांच में रोजाना 27 गाड़ियों का ठहराव होता है। हावड़ा छोर में स्थित फुटओवर ब्रिज स्टेशन के लगभग बीच में स्थित है। इसलिए यहां यात्रियों का आवागमन भी अधिक होता है।

              यात्रियों की सुगम और आरामदायक आवागमन सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर स्टेशन के हावडा छोर में स्थित 20 फीट चौड़े फुट ओवर ब्रिज का विस्तार यानि चौड़ीकरण किया गया है। प्लेटफार्म नं. 2-3 के अनुसार फुटओव्हरब्रिज का प्लेटफार्म नम्बर 4-5 तक चौडा किया गया है। विस्तारित फुटओवर ब्रिज की लंबाई 22.40 मीटर तथा चौडाई 20 फुट है।

                     रेल प्रशासन ने बताया कि चौड़ीकरण काम दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। प्लेटफार्म नं 4-5 में दिव्यांग फ्रेन्डली रेम्प की सुविधा भी दी गयी है। चौड़ीकरण और अन्य सुविधाओं को तैयार करने में कुल 2 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं।

                           फुट ओव्हर ब्रिज लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद लखन लाल साहू, विशिष्ट अतिथि मेयर किशोर राय शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने रेल प्रशासन के प्रयासों की जमकर तारीफ की। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय, सभी शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ यात्रीगण भी मौजूद थे।

                   सांसद लखन लाल साहू ने सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को फुटओवर ब्रिज में बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।बिलासपुर स्टेशन में लगातार नई-नई सुविधाएं मिलने पर पर सांसद प्रसन्नता जाहिर की।

close