चोरी की 2 स्कूटी जब्त.आरोपी न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—चोरी के दो मामलों में स्कूटी चोर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला सरकन्डा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने प्रार्थी महेश निवासी देवनन्दन नगर और आर.एस त्रिपाठी निवासी अशोक बिहार की शिकायत पर कार्रवाई की है।
 
               थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि दो प्रार्थियों की स्कूटी चोरी की शिकायत पर  कार्रवाई में एक आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम रोशन श्रीवास् पिता बसंत है। आरोपी चिंगराजपारा का रहने वाला है।  कब्जे से चोरी की  दो दोपहिया वाहन एक एक्टिवा, एक टीवीएस जुपिटर को बरामद किया गया है।
 
चोरी की गई दोनो वाहनों को जब्त कर विधिवत गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
TAGGED:
close