9 मामलों में 39 जुआरी गिरफ्तार..नगद समेत 52 पत्ती बरामद..सभी जुआ प्रेमियों के खिलाफ अपराध भी दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-चकरभाठा पुलिस ने बीते तीन दिनों में जुआरियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। अलग अलग ठिकानों में कार्रवाई के दौरान जुआरियों के पास से हजारों रूपयों के अलावा 52 पत्ती बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 13 के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
 
                                   चकरभाठा थानेदार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्दश और अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जासवाल के मार्गदर्गशन में जुआरियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मेंं बीते तीन दिनों के भीतर गरिमा द्विवेदी की अगुवाई में जुआरियों के खिलाफ लगातार तीन दिनों तक धर पकड़ अभियान चलाया गया है। जुआरियों की पतासाजी को लेकर जगह जगह मुखबीर को भी तैनात किया गया। 
 
                                          अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चकरभाठा पुलिस ने अलग अलग कुल 9 प्रकरणों मे 39 व्यक्तियों को पकड़ा है। जुआरियों से 52 पत्ती समेत 0गद रकम 22860 रूपये भी जब्त किया है। पकड़े गए सभी आरोपिोयं के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत् अपराध दर्ज किया गया है। 
 
 
                       सभी कार्यवाही मे थाना प्रभारी भारती मरकाम, उप निरीक्षक जे एस ठाकुर, प्रभाकर सिंह,आतिश पारिक, सिद्धार्थ पाण्डेय, संतोष यादव, आरक्षक गौकरण सिन्हा, दिनेश पटेल, त्रिलोक सिंह,सतीष यादव,हरीश यादव,राजेश सिंह, मिथलेश साहू, विकाश राठौर,आकाश मनहर, आशिष वर्मा,सतपुरन जांगड़े, सुधीर कश्यप,आकाश डोंगरे,अर्जुन जांगड़े,  रविशंकर ध्रुव, योगेन्द्र खूंटे,कृष्ण कुमार कौशिक का विशेष योगदान रहा।
close