अमर करेंगे प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान..पूर्व मंत्री ने कहा..सर्व समाज के प्रयास से ही होगा प्रदेश का विकास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—दीपावली पर्व पावन अवसर पर रेलवे परिक्षेत्र कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में रंगोली स्पर्धा का आयोजन आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने शिरकत किया। विजेताओं का सम्मान भी किया। इस दौरान अमर ने सभी नगर  वासियों को दीप पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मां लक्ष्मी से सभी के लिए आशीर्वाद भी मांगा।
 
                तारबहार कंस्ट्रक्शन कॉलोनी रेलवे परिक्षेत्र स्थित शिव मंदिर गली लाइन में दीप पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शिरकत किया। अमर फ्रेंड्स क्लब के बैनर तले आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सभी आयुवर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अतिथि अमर अग्रवाल ने आकर्षक रंगोली का मुआयना किया।
 
                          पूर्व  मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर् में  रेलवे परिक्षेत्र मिनी इंडिया की तरह है। यहां प्रत्येक उत्सव का सामुदायिक भाव से मिलकर आयोजन किया जाता है। रेलवे परिक्षेत्र में विभिन्न समुदाय के लोगों ने बिलासपुर को अनूठी पहचान दी है। उन्होंने बताया कि रंगोली आयोजन में आज के आधुनिक दौर में भारतीय समाज की विभिन्न  रीति रिवाज और परंपराओं के विभिन्न समूहो को एकता के सूत्र में पिरोए हुए है। इस दौरान अमर अग्रवाल ने क्षेत्र वासियों को दीपावली कीशुभकामनाएं भी दी।
 
                   जानकारी देते चलें कि कंस्ट्रक्शन कॉलोनी कॉलोनी में अमर प्रेस क्लब के कार्यकर्ता पिछले दो साल से रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। दीपावली पर सैकड़ों घरों में रंगोली सजाई जाती है। आयोजन प्रभारी राजेश्वर पटेल ने बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल सभी बहनें अपने घर के प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोलियां सजाती हैं। सर्वश्रेष्ठ रंगोली को कार्यक्रम अतिथि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के हाथों सम्मानित किया जाता है।  
 
                              हर साल की तरह साल भी 30 अक्टूबर को सर्वश्रेष्ठ रंगोली को अमर अग्रवाल सम्मानित करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों के साथ ही राजू दिलीप नारायण, अनिल उरांव, के.महेश, के गोविंद राव, आनंद शंकर, रामटेटू, विक्की, रवि, चंदू, शुभम कांता, गणेश ,बबलू, मीना उरांव, भाग्यलक्ष्मी, संतोषी, चिंकी, मंजीत का विशेष योगदान रहा। 
 
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने  दी पंच त्योहार की बधाई
 
 बिलासपुर और प्रदेशवासियों को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने  दीपावली, गोवर्धन पूजा भाई दूज की शुभकामनाएं दी। अग्रवाल ने कहा कि प्रकाश और उमंग के पवित्र त्योहार पर हम सभी को ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करना है। सर्व समुदाय  के जीवन में कल्याण और सुख-समृद्धि  के लिए  प्रयास करना है। 
 
close