पुलिस कार्रवाई में 50 धारदार चाकू बरामद….आनलाइन शापिंग से हुई खरीदी…पुलिस ने साइट से मांगा 1 साल का हिसाब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए 50 चाकू जब्त किया है। पकड़े गए सभी चाकू घेरलु उपयोग में आने वाले है। चाकुओं को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट, मिंत्रा,अमेजन से मंगवाया गया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए पिछले एक साल में साइट के जरिए कितने चाकू मंगाए गए है। पता साजी कर रही है।

एडिश्नल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि कप्तान के निर्देश पर असामाजिक गतिविधियों और तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइन सीएसपी आईएएस संदीप पटेल के दिशा निर्देश पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट आदि के माध्यम से मंगाए गए चाकू के बारे में जानकारी एकत्रित किया गया। पतासाजी के दौरान  कुल 50 नग चाकू बरामद किया गया। बरामद सभी चाकू घरेलू उपयोग के लिए मंगाए गए थे।

     एडिश्नल एसपी ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर मिलने वाले चाकू आकर्षक डिजाइन और वाले होते है। सस्ता और पोर्टेबल,फोल्डेबल होने के कारण लोग शापिंग करते हैं। चाकुओ को लाने ले जाने में आसानी होती है। प्रभावित होकर लोग चाकू की ऑनलाइन खरीदी करते हैं।

 एन्टी क्राईम टीम ने विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से 1 साल में मंगाए गए चाकू को लेकर जानकारी एकत्रित किया है। हालांकि सभी चाकू घरेलू  उपयोग के लिए मंगाए गए हैं। लेकिन इसके दुरुपयोग किए जाने की संभावना भी है। इसलिए पुलिस ने सतर्कता रखते हुए चाकू को जब्त किया है।

close