तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)-भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के चलते कलस्टर प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा के विधानसभा स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लिया। बैठक के पूर्व भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पं. दिनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभंारभ किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का स्वाभिमान बढ़ा आज विश्व के सभी देशों की नजरों में भारत की छवि सम्मान जनक है। आपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से पुन: भाजपा को विजयी बनाने कार्यकर्ता कमर कस ले। पिछले विधानसभा चुनाव में हुई चूक को दूर करके पुन: भाजपा को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और तालमेल के साथ पार्टी को मजबूत सक्रियता के साथ शक्ति केंद्र और बूथों को मजबूत करने की दिशा में लग जाए।
पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में तखतपुर विधानसभा का अलग नाम है हमें पूर्व की भांति पुन: तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को अपने अपने बूथों में तन मन धन से सहयोग करते हुए विजयी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। आने वाले समय में भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने बूथों में पार्टी को विजय बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। जिससे आने वाले समय में हमें नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व मिल सके। कार्यक्रम को गृह निर्माण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप कौशिक एवं आभार प्रदर्शन कृष्ण कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, नूरीता कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष त्रेतानाथ पाण्डेय, छोटे लाल कौशिक, शैलेंद्र सिंह, रवि मेहर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नूरीता प्रदीप कौशिक, बीआर महोबिया, विस्तारक नंदू यादव, अश्वनी यादव, ज्योति मिश्रा, दीपमाला कुर्रे, शिप्रा सामुएल, लक्ष्मी साहू, मंगला पाण्डेय, लवकुमार पाण्डेय, श्यामकार्तिक सोनी, अनवर खान, संजय पाण्डेय, लालजी यादव, रितेश दुबे, विनोद यादव, सेवक पटेल, डां एकांत मजूमदार, दिनेश साहू, रामनाथ निर्मलकर, विकास पाण्डेय, ओंकार सोनी, गिरधारी कुकरेजा, माधो देवांगन, विश्वनाथ यादव, विश्वनाथ पटेल, नरेंद्र साहू, विष्णु सिंह राजपूत, बंशी पांडे, संतोष कश्यप, चंद्रकांत द्विवेदी, दिलीप तोलानी सहित अन्य उपस्थित रहे।