VIDEO-8 से 10 राउण्ड चली गोली..पूर्व कांग्रेस महामंत्री की मौके पर मौत..मौके पर पहुंचे IG,SP..परिजनों को लाया गया थाना..महिलाओं समेत संदेहियों से पुलिस पूछताछ

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— सकरी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह बाइपास चौक ओव्हरब्रीज के नीचे कार सवार कुदुदण्ड निवासी संजीव त्रिफाठी ऊर्फ संजू त्रिपाठी को अज्ञात कार सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने संजू त्रिपाठी पर 8 से 10 राउण्ड गोली चलाई गयी है। चार गोली सिर पर लगी है। कुछ गोलियां कार पर चलाई गयी है। जानकारी मिलते ही आईजी बद्रीनारायण मीणा, पुलिस कप्तान पारूल माथुर समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के दौरान शहर और आस पास के क्षेत्रों को नाकेबन्दी का आदेश भी दिया गया। जानकारी देते चलें कि सिविल लाइन थाना में कपिल और संजू त्रिपाठी के परिजनों को लाया गया है। मामले में लगातार परिजनों से पूछताछ हो रही है।
 
                  बुधवार यानि 14 दिसम्बर की शाम करीब 4.15 बजे सकरी पुलिस को जानकारी मिली कि तुर्काडीह बायपास चौक स्थित ओव्हरब्रीज के नीचे कार चालक पर गोली चली है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। सकरी पुलिस टीम ने तत्काल पुलिस कप्तान और आईजी को घटना से अवगत कराया। इसके बाद आईजी बद्रीनारायण मीणा, पुलिस कप्तान पारूल माथुर मौके पर तत्काल पहुंच गयी। कार को पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर जरूरी जांच पडताल को अंजाम दिया।
 
                            पुलिस के अनुसार सफेद रंग की एमजी हेक्टर क्रमांक सीजी 10 ए जेड 2608 में बैठे युवक का नाम संजीव ऊर्फ संजू  त्रिपाठी है। अज्ञात युवकों ने गोली मारकार हत्या कर दिया है। नाकेबन्दी कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जानकारी के बाद एसीसीयू की टीम भी पहुंचकर छानबीन कर रही है।
 
कई थानों में हिस्ट्रीशीटर
 
             सूत्रों के अनुसार संजीव ऊर्फ संजू त्रिपाठी का सिविल लाइन समेत सकरी और कई थानों में अपराधिक रिकार्ड दर्ज है। बहरहाल पुलिस पूछताछ कर जानने का प्रयास कर रही है कि घटना में कौन हो सकता है। आईजी और पुलिस कप्तान के आदेश पर नाकेबन्दी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
 
8 से 10 राउण्ड चली गोली
 
               घटना स्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने करीब 8 से 10 राउण्ड गोली प्रयोग किया है। करीब चार या अधिक गोली संजू त्रिपाठी के सिर और शरीब पर लगा है। कुछ गोलियां कार पर चलायी गयी है। खाली कारतूसों को पुलिस ने सड़क से बरामद  किया है। इसके बाद पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संजू त्रिपाठी के परिवार समेत उसके छोटे भाई के परिवार को कब्जे में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
परिजनों और संदेहियों को थाना लाया गया
 
                 खबर लिखे जाने तक सिविल लाइन पुलिस संजू त्रिपाठी के  एक नजदीकी महिला रिश्तेदार से थाना में पूछताछ कर रही है। इस दौरान संजू त्रिपाठी के परिवार समेत छोटे भाई के परिवार को सिविल लाइन पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस जानने के प्रयास कर रही है कि संजू त्रिपाठी का किस से दुश्मनी हो सकती है। बताया जा रहा है कि मृतक संजू त्रिपाठी जमीन कारोबार से भी जुड़ा था।
 
जितनी मुंह उतनी बातें
 
               घटना और संजू त्रिपाठी की मौत को लेकर लोगों में जमकर चर्चा है। लोग अपने अपने तरीके से मौत को लेकर चर्चा के साथ संदेह जाहिर कर रहे है। बहरहाल पुलिस लगातार पूछताछ और सर्च अभियान चलाकर आरोपियों की पतासाजी कर रही है। 
 
कुछ ने बताया रायपुर की तरफ भागे
 
                  मौके पर उपस्थित कुछ लोगों ने बताया कि हमला के बाद अज्ञात आरोपी कार से रायपुर की तरफ तेजी से भागे है। कार में दो लोग सवार थे।
close