मनोरा विकासखंड में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण संपन्न

Shri Mi
1 Min Read

जशपुर नगर।छत्तीसगढ़ शासन की योजना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत समग्र शिक्षा जिला जशपुर के निर्देशानुसार विकासखंड मनोरा के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को आत्मरक्षारर्थ जिला शोतोकाल कराते संघ जिला जशपुर के द्वारा 30 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करना है ताकि वह आने वाले खतरों से स्वयं की रक्षा कर सकें यह प्रशिक्षण चयनित पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में संचालित है। संकुल प्राचार्य निर्मला तिर्की संकुल सोगड़ा डूमरटोली के मार्गदर्शन में संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण डुमरटोली का आकस्मिक अवलोकन सहायक विकास खण्ड शिक्षाअधिकारी तरूण कुमार पटेल के द्वारा किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस बात की जानकारी देते हुए डुमरटोली आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रभारी संजीव यादव तथा प्रवीण पाठक (प्र.पा.)ने बताया कि यह प्रशिक्षण 30 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण है जिसमें जिला सोतोकान कराते संघ जशपुर के प्रशिक्षक कुमारी इलिमा मिंज के द्वारा विद्यालय के सभी छात्रों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण पश्चात सभी छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। प्रशिक्षण को व्यवस्थित संचालित करने मे बेरनार्ड केरकेट्टा, सत्यदीप प्रसाद,एवं किरण राम महारथी का नियमित सहयोग रहता है.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close