पुरानी पेंशन बहाली की मांग पकड़ने लगी जोर, कांग्रेस को घोषणा पत्र की याद दिलाने होगा आंदोलन

Shri Mi
3 Min Read

भोपाल।पुरानी पेंशन बहाली की माँग अब जोर पकड़ने लगी है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शिक्षक भी अब इसके लिए लामबंद होने लगे है। मध्यप्रदेश की कांग्रेस बहुमत वाली  सरकार  ने सत्ता में आने से पूर्व पुरानी पेंशन बहाली करने का वचन मेनिफेस्टो में शामिल किया था। इसे याद दिलाने के लिए  NPS धारी कर्मचारी सरकार से पहले चर्चा कर अपनी बात रखना चाहते है। मांगे नही माने जाने पर अपने हक और वादा खिलाफी को लेकर  बड़ा आंदोलन भी कर सकते है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम NMOPS को लेकर भोपाल में हुई बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए स्टेट मीडिया प्रभारी हीरानन्द नरवरिया ने बताया कि 15 सितम्बर तक  ब्लाक, जिला कार्यकारी का गठन किया जायेगा।  22 सिंतम्बर  को ब्लाक , नगर की रैली होगी।  2 अक्टूबर को गांधी वादी तरीके से जिला स्तर पर  रैली कर सामूहिक उपवास करेंगे। टेंट लगाकर पुरानी पेंशन बहाली  माँगने हेतु शांति वादी कार्यक्रम करेगे।

जिसमे सभी को आमंत्रित कर अपने विचारों से, अपनी मुहिम से जुड़े पहलुओं से अवगत करवाएंगे और सरकार के बात करेंगे।

हीरानंद नरवरिया ने आगामी कार्यक्रम की योजना बताते हुए बताया कि NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जल्द ही भोपाल आने वाले है।  इसके पूर्व हम राज्य सरकार को वचन वादा निभाओ के लिए अपने अपने सांसद विधायकों से सम्पर्क कर ओल्ड पेंसन लागू करने का आव्हान करेगे।

जानकरी देते हुए  मध्यप्रदेश के  प्रदेश अध्यक्ष  परमानंद डेहरिया ने बताया कि नई पेंसन CPR, NSDL, PRANKIT यह कोड जिन कर्मचारियों को मिल रहा है। यह घातक बीमारी है। इसे भारत से दूर करना है।  इसलिए हमें  पुरानी पेंसन ही चाहिए । जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने यह बिगुल बजाया है।

परमानंद ने अपील की है कि मूमेंट से जुड़े लोग अपने अपने विभागो की तत्काल मीटिंग लेकर सभी ब्लाक जिला सम्भाग का गठन कर सदस्य बनाये। जिला स्तर से लेकर ब्लाक स्तर पर व्यापक रुप से सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाये यह हस्ताक्षर अभियान चलाकर हम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपेंगे।

छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चल रही अभियान में कर्मचारियों की सक्रियता बढ़ी है महिला प्रदेश अध्यक्ष  उमा जाटव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी ब्लॉक्स जिलो से सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जोड़ने तथा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हर कोशिश संभव प्रयास करने वाले है।

गांधी भवन भोपाल में एन पी एस भारत छोड़ो राष्ट्रीय  आंदोलन की बैठक में  NMOPS मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द डेहरिया सजीर कादरी , एम आर  फारूक, शालिकराम चौधरी, राष्ट्रीय कोर टीम मेंबर  हीरानंद नरवरिया, मनमोहन जाटव, जनक सिंग रावत, महेश पांडे, रंजना शुक्ला, प्रतिभा चौहान आदि ने अपनी बात रखी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close