धमतरी।त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2019 के लिए कलेक्टोरेट के स्थानीय निर्वाचन शाखा स्थित कक्ष क्रमांक 91 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07722-232894 है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन रजत बंसल ने नियंत्रण कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाया है। पहली पाली सुबह 06 से दोपहर दो बजे तक सहायक ग्रेड 02 श्री कमल देवांगन, समयपाल मौरध्वज साहू और भृत्य योगेश कुमार यादव की ड्यूटी लगाई गई है। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
इसी तरह दूसरी पाली दोपहर दो से रात्रि 10 बजे तक सहायक ग्रेड 02 श्री लेखन राम साहू, सहायक ग्रेड 03 एस.के. देवांगन और भृत्य लक्ष्मण रजक की तैनाती की गई है। तीसरी पाली रात्रि 10 से सुबह छः बजे तक सहायक ग्रेड 03 जी.एल.सोनबोईर, मनोज देवांगन और भृत्य मिश्रीलाल साहू की ड्यूटी लगाई गई है।