Chhattisgarh-IAS अफसरों की नवीन पदस्थापना,1 IFS अफसर की सेवा राज्य सरकार ने वन विभाग को लौटायी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग से आज जारी आदेशानुसार श्री हिमशिखर गुप्ता को पंजीयक सहकारी संस्थाये पदस्थ किया गया है तथा उन्हें संचालक प्रशासन अकादमी के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को उनके वर्तमान प्रभार संचालक तकनीकी शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ कौशल विकास अभिकरण के साथ संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारतीय वन सेवा के एक अफसर की सेवा वापस फारेस्ट को लौटा दी गयी है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी विवेक आचार्य अभी संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण थे, जिनकी सेवा वन विभाग को वापस कर दी गयी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close