पुलिस ने जीता दिल..बेसुध युवती की फिंगर प्रिंट से हुई पहचान..परिजनों की तलाश खत्म होने पर जाएगी हरियाणा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- सकरी थानेदार रविन्द्र यादव को जानकारी मिली कि एक 20-25 साल की युवती लोगों से इशारे में खाना मांग रही है। उसकी हालत बहुत ही खराब है। कुछ बोलने की स्थिति में भी नहीं है। पेट्रोल पम्प के सामने बेसुध पड़ी हुई है। खबर मिलते ही किसी अनहोनी की भय से थानेदार रविन्द्र यादव जवानों के साथ पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचे। इसके बाद उन्होने जो किया वह ना केवल मानवता बल्कि वर्दी को चार चांद लगाने से कम नहीं था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सकरी  थानेदार रविन्द्र यादव को किसी ने बताया कि एक युवती पेट्रोल पम्प के सामने पिछले दो दिनों से अर्धचेतना में है। कभी वह इशारों से खाने का इशारा करती है तो कभी वह मौन होकर इधर उधर देखती है। और फिर बेसुध होकर जमीन पर ही लेट जाती है। खबर मिलते ही थानेदार रविन्द्र यादव किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए जवानों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।  

              मौके पर पहुंचने के बाद सकरी पुलिस थानेदार और सिपाही युवती से पता ठिकाना के अलावा उसकी परेशानियों को पूछते रहे। लेकिन बेसुध युवती कुछ भी बोलने की स्थिति में बनी रही। मामला समझते देर लगा कि युवती इशारों में कुछ खाने और पीने के लिए मांग रही है। तत्काल उसे थाना लाकर पानी पिलाने के अलावा खाना खिलाया गया। मामले की जानकारी थानेदार ने तत्काल पुलिस कप्तान को दी। पुलिस कप्तान ने इसके बाद युवती को संरक्षण देते हुए पता साजी करने का आदेश भी दिया।

                     इसी दौरान रविन्द्र यादव को युवती की गतिविधियों को देखते हुए मालूम हुआ कि युवती मूक और बधिर है। खाना खिलाने के बाद एक बार फिर युवती का नाम और पता ठिकाना जानने का प्रयास किया गया। लेकिन इशारा कोई नही समझ सका।

             थानेदार रविन्द्र यादव ने बताया कि इसके बाद युवती को चाइस सेन्टर लाया गया। फिंगर प्रिंट के बाद आधार कार्ड निकाला गया। युवती की पहचान कविता पति विजय उम्र 25 के रूप में की गयी। आधार कार्ड में दी गयी जानकारी के अनुसार कविता नीलखेड़ी जिला करनाल हरियाणा की रहने वाली है।

               रविन्द्र ने जानकारी दी कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर तत्काल इसकी जानकारी नीलखेड़ी पुलिस स्टेशन हरियाणा को दी गयी। युवती का फोटो भी पुलिस स्टेशन को भेजा गया। पुलिस के अनुसार युवती की पहचान हो चुकी है। अब जल्द ही उसके परिजनों को सौपा जाएगा। फिलहाल युवती को सखी सेन्टर में रखा गया है। इसके अलावा बिलासपुर पुलिस अपने स्तर पर भी कविता के परिजनों की पता साजी में जुट गयी है।

                       

TAGGED:
close