जिला प्रशासन की अनुकरणीय पहल,आर्थिक सहायता के लिए तत्काल करें फोन..घर पर मिलेगी सहायता-क्लेक्टर झा

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)-लॉकडाउन की वजह से आम नागरिकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए शासन द्वारा लिए गए सभी राहत भरे फैसलों को जिले में भी लागू कर आम नागरिकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार नागरिकों को राशन, दवाईयां सहित अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही श्रमिको के लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, संकटकालीन स्थिति में श्रमिक इन नम्बरों 9926168168 तथा 9926556090 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैैं। कलेक्टर ने दिव्यांगों को विशेष सहायता देने की पहल की है, उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि दिव्यांगों की सहायता को भी प्राथमिकता दें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कण्ट्रोल रूम से मांगे गए सहायता तत्काल उपलब्ध करवाने को कहा है, कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जानकारी दी है की बिहान मार्ट के माध्यम से भी लोगो को जरुरत का सामान घर पहुंचाया जा रहा है। विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत खोखनीया के फूलसाय के 20 किलो अनाज और दाल प्रदान किया गया।इसी प्रकार विकासखंड कुसमी के सेमरा निवासी दसरू को 5 किलो चावल घर पहुँचाया गया। इसी क्रम में कण्ट्रोल रूम में फोन कर राजेश टोप्पो नामक व्यक्ति ने सहयोग की अपील की थी, उसका भी तत्काल निराकरण कर आर्थिक सहायता दी गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close