बिना सूचना नायब तहसीलदार 1 महीने से गायब..कलेक्टर ने लिखा निलंबन का पत्र..मंत्री ने कहा बर्दास्त नहीं करेंगे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- मुूंगेली नायब तहसीलदार डेढ़  महीने से बिना सूचना दिए गायब है। जिला प्रशासन ने इस दौरान नायब तहसीलदार पूनम तिवारी से सम्पर्क का प्रयास किया। लेकिन जानकारी नही मिल पायी है कि वह इस समय कहां पर है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ.सर्वेश नरेन्द्र भूरे ने पूनम तिवारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अवकाश नियम और छग सिविल सेवा आचरण का दोषी मानते हुए संभागायुक्त को निलंबन के लिए अनुशंसा पत्र लिखा है।  मामले में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इस समय किसी भी लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप (NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      मुंगेली कलेक्टर डॉ.सर्वेश नरेन्द्र भूरे ने संभागायुक्त को एक पत्र लिखकर नायब तहसीदार पूनम तिवारी को निलंबित किए जाने की मांग की है। अपने पत्र में कलेक्टर ने लिखा है कि मुंगेली नायब तहसीलदार पूनम तिवारी 24 फरवरी 2020 से गायब है। कार्यालय छोड़ने से पहले उन्होने ना तो विभागीय अनुमति लेना मुनासिब समझा है। और ना ही उन्होने कोई सूचना ही दी है। ऐसी सूरत में पूनम तिवारी छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अवकाश  नियम 2010 के नियम 17 का दोषी पाया जाता है। इसके अलावा पूनम तिवारी छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 की दोषी भी हैं। ऐसी सूरत में उन्हें निलंबित किया जाना बहुत जरूरी है।

                बताते चलें कि पूनम तिवारी 24 फरवरी को बिना गायब होने के बाद वेतन के लिए विभाग के अधिकारी को फोन किया था। उन्होने इस दौरान यह नहीं बताया कि इस समय कहा हैं। जिला प्रशासन ने पूनम तिवारी के गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संभागायुक्त को एक पत्र लिखकर निलंबित किये जाने का अनशंसा पत्र लिखा है। 

                      जानकारी हो कि पूनम तिवारी 24 फरवरी से गायब है। जबकि लाकडाउन 21 फरवरी से लागू है।

बर्दास्त नहीं किया जाएगा..जय सिंह अग्रवाल..राजस्व मंत्री

            जानकारी के बाद राजस्व मंत्री ने कहा कि हमारे कर्मचारी खुद को जोखिम में रखकर जनता की दिन रात सेवा कर रहे हैं। हमारे कर्मचारी बहादुर कर्मचारी लोगों को खतरे से बचा रहे हैं। हम जल्द ही महामारी के प्रकोप से बाहर आँएंगे। रही बात नायब तहसीलदार के बिना सूचना गायब होने की..तो बता दूं कि इस प्रकार की लापरवाही को हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने पत्र लिखा है उस पर कार्रवाई होगी।

close