सीएम ने NSUI जिला अध्यक्ष से कहा..अंतिम व्यक्ति तक पहुचाएं मदद..रोल मॉडल बन रहा प्रदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर—– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संगठन पदाधिकारियों से लगातार सम्पर्क कर लाकडाउन के दौरान लोगों की सेवा के लिए उत्साहित कर रहे हैं। मोबाइल से सम्पर्क कर पदाधिकारियों से राहत कार्य की जानकारी ले रहे हैं। योगदान के लिए तारीफ भी कर रहे हैं। 
 
                इसी क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के सभी एनएसयूआई जिला अध्यक्षों से फोन पर बातचीत की। सभी को राहत कार्य में सहयोग के लिए बधाई दी  है। मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह भी करीब ढाई मिनट चर्चा की।
 
         जिला एनएसयूआई  कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि एक बार तो विश्वास ही नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री ने फोन किया है। लेकिन उनसे बातचीत कर बहुत अच्छा लगा। 
     
                रंजीत सिंह ने बताया कि ढाई  मिनट की बातचीत में उन्होने कई सवाल किए और जानकारी मांगी। साथ ही निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि आख़िरी व्यक्ति तक राहत कार्य को पहुंचाना है। इसके अलावा लोगों को सोशल डिसटेंसिंग का भी पालन करवाना है।  कार्यकर्ताओं के लगातार प्रयास और मेहनत से छत्तीसगढ़ पूरे देश के सामने रोल मोडल के तौर पर उभर रहा हैं।
 
             रंजीत सिंह ने बताया कि सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोस में 11 हज़ार रुपए दिए जाने को लेकर बधाई दी। जानकारी मांगे जाने पर सीएम को बताया कि ज़रूरत मंदों तक मास्क ,सेनेटैजर और खाना पहुँचाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। कार्यकर्ता सौ प्रतिशत योगदान दे रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ छत्तीसगढ़ एक रोल मोडल के रूप में पूरे देश के सामने उभर रहा हैं। आप लोगों को पूरा साथ देना हैं।

close