विधि और शिक्षा संकाय के एक्जाम फॉर्म मिलेंगे

cgwallmanager
1 Min Read

BUNewबिलासपुर। बिलासपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.ए एल.एल.बी प्रथम,तृतीय,पंचम सेमेस्टर विधि भाग एक,दो,तीन के प्रथम सेमेस्टर, एल.एल.ऍम प्रथम तृतीय सेमेस्टर तथा ऍम.एड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी 2016 मे होंगी। बिलासपुर विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए  नियत तारीखों तक परीक्षा फॉर्म भरने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                स्टूडेंट्स 03 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बगैर लेट फीस के अपना एक्जाम फॉर्म कॉलेजो मे जमा कर सकते है। वही 100 रुपये लेट फीस के साथ 16 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक फॉर्म कॉलेजों मे जमा करेंगे।

                                      विधि भाग एक द्वितीय सेमेस्टर और भाग दो द्वितीय सेमेस्टर के बहुत से परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए फॉर्म नहीं भर पाये थे जिस पर कॉलेज के प्राचार्यों द्वारा विश्वविद्यालय को आवेदन लिखा गया था, जिसपर विचार करते हुए विश्वविद्यालय ने  ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन की तिथि 01 दिसम्बर तक बढाई है।

close