विधायक रश्मि सिंह ने किया सायकल वितरण..पहुंची वनांचल ग्रामीणों के बीच..समस्याओं से हुई रूबरू

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)– तखतपुर विधायक रश्मि आशिष सिंह ने उच्चतर माध्यमिक शाला उस्लापुर और कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकरी में छात्राओं के बीच साकयकल वितरण किया। सायकल वितरण कक्षा नवमी के छात्राओं के बीच किया गया।
 
             तखतपुर विधायक रश्मि सिंह  ने उच्चतर माध्यमिक शाला सकरी में सायकल वितरण किया। कुल 192 छात्राओ को सायकल वितरण किया जाना था। विधायक ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सांकेतिक रूप से 10 छात्राओं के बीच सायकल वितरण का शुभारंभ किया।
 
            इसी तरह उच्चतर माध्यमिक शाला उस्लापुर में कुल 40 छात्राओं को सायकल वितरण किया जाना था। लेकिन रश्मि सिंह ने स्कूल पहुंचकर उपस्थित 23 छात्राओं में सायकल बांटा। बाकी सायकल को बांटने की जिम्मेदारी विधायक ने स्कूल प्रबंधन को दिया।
 
                       उक्त अवसर पर उच्चतर माध्यमिक कन्या स्कूल की प्राचार्या रजिया परवीन,उच्चतर माध्यमिक शाला उस्लापुर की प्राचार्या शकुंतला ठाकुर,उस्लापुर स्कूल समिति के अध्यक्ष  इरफान खान,पार्षद  सुरेश जांगड़े,समेत शिक्षक और छात्र छात्राए उपस्थित थी।
 
          तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिह और आशिष सिंह ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र तख़तपुर के वनांचल ग्राम,सफ़री भाटा, बुटेना,पाली,टिनगीपुर, नवागांव, जुनापारा का  सघन दौरा भी किया। ग्राम वासियो की स्वास्थ्य और समस्यों से रूबरू हुए। 
 
                        ग्राम पंचायत पाली के आश्रित ग्राम बुटेना में ग्रामवासियों ने गर्मी में होने वाले जल संकट से  विधायक  को अवगत कराया। विधायक ने जल संकट समस्या को दूर करने नल जल योजनाओं का विस्तार करने का आश्वासन दिया।
close