सैक्स रैकेट का पर्दाफाश.. दलाल और ग्राहक समेत पकड़ में आयी मुम्बई की कार्लगर्ल्स..कार,स्कूटी, आपत्तीजनक सामान जब्त

Editor
5 Min Read
बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने कोरोना काल के दौरान बड़े सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पकडी गयी ज्यादातर लड़किया महाराष्ट्र मुम्बई की रहने वाली है। पुलिस ने लड़कियों को ग्राहक तक पहुंचाने वालों को भी पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा 3,4,5,7 के तहत रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान लगातार जानकारी मिल रही थी कि कुछ बाहर की लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। पता साजी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के मार्गदर्शन में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
 
              मुखबीर से जानकारी मिली कि मगरपारा मरार गली सिविल लाईन में कुछ  लडकी और लडके एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियो में हैं। सूचना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक  आर एन यादव के  निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस ने  सूचना स्थल पर रेड की कार्रवाई की। 
 
               कार्रवाई के दौरान बताए गए स्थान से संदिग्ध अवस्था में तीन लडके और दो लडकियों को पकड़ा गया। पूछताछ और लडकी के आधार कार्ड से जानकारी मिली कि वह मुंबई की रहने वाली है। वह लम्बे समय से देह व्यापार से जुड़ी है। पकड़े गए तीनों ग्राहक लड़कों का नाम राजा शर्मा उर्फ दिपेश शर्मा, सूर्यकांत उर्फ मोनू पांडेय और अजय शुक्ला उर्फ शुभम शुक्ला है। पूछताछ में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मुम्बई से लड़कियों को दैहिक व्यापार के लिये  शुभम विहार कालोनी निवासी एक महिला ने मार्च महीने में बुलाया था। 
 
              पकड़ी गयी दोनों लड़कियों और तीनों ग्राहकों ने बताया कि दलाल विजय साहू  लडकियो को ग्राहको से डील करने के बाद बताए गए स्थान तक पहुंचाने का काम करता है। काम के एवज में विजय को  दोनों तरफ से मोटा कमीसन मिलता है।
 
           सैक्स रैकेट का कारोबार मगरपारा मरार गली में राजा शर्मा ऊर्फ दिपेश शर्मा के घर में किया जा रहा था। तीनों लड़कों और दोनों लडकियों के खिलाफ कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक आर. एन. यादव निरीक्षक परिवेश तिवारी उपनिरी. ईशा ओगरे सहयाक उप निरीक्ष अवधेश सिंह प्रधान.आरक्षक चंद्रकात डहरिया ,सुनीता अजगले  आर. तदबीर ,जय साहू, शामिल हुए। 
 
        मौके से दो महिला और तीन पुरूषों को संदिग्ध परीस्थिति में पकड़ा गया। लडकियों को ग्राहको  तक राजा शर्मा की कार से पहुचाया जाता था। सूर्यकांत और अजय शुक्ला  से विजय साहू और लक्ष्मी शुक्ला कमीशन में 1500 रूपए लेते थे। सभी आरोपियों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956  के तहत गिरफतार किया गया हैं।
 
पकड़े गए आरोपियों के नाम
 कार्रवाई के दौरानपकड़े गए आरोपियों के नाम और पता इस प्रकार है। विजय कुमार साहू पिता भगत राम साहू उम्र 24 साल निवासी मेन रोड सकरी वार्ड नम्बर दो का रहने वाला है। वर्तमान में वह शुभम विहार में रहता है।  राजा शर्मा उर्फ दिपेश शर्मा पिता मनराखन शर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी पचरी मेलापारा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा का निवासी है। वर्तमान में मगरपारा मरारगली में रहता है। सुर्यकांत उर्फ मोनू पांडेय पिता व्यासनारायण पाडेय उम्र 24 वर्ष निवासी पचरी मेलापारा का रहने वाला है। अजय शुक्ला उर्फ शुभम शुक्ला पिता महेश शुक्ला उम्र 23 वर्ष निवासी पचरी मेलापारा थाना अकलतरा का निवासी है। 
 
बरामद सामाग्री
 
 सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेष ने बताया कि आरोपियों के पास विभिन्न कम्पनी की आठ मोबाईल। एक बेलेनों कार, एक मोटरसायकल,एक स्कूटी को जब्त किया गया है। इसके अलावा नगद 15 हजार रूपयों से रूपए और अन्य आपत्तीजनक सामानों को भी बरामद किया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close