एम.जी. वार्ड कांकेर,बरगांव और ग्राम पड़ेंगा कन्टेंमेंट जोन घोषित

Shri Mi
6 Min Read

कांकेर।कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान 26 मई को नगरीय क्षेत्र कांकेर के एमजी वार्ड निवासी एक व्यक्ति तथा दूर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हाटकोंदल के आश्रित ग्राम बरगांव के क्वारेंटाईन सेंटर बालक छात्रावास बरगांव के दो व्यक्तियों और विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत पडेंगा के क्वारेंटाईन सेंटर शासकीय माध्यमिक शाला पड़ेंगा के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के.एल. चौहान द्वारा एमजी वार्ड कांकेर, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत हाटकोंदल के आश्रित ग्राम बरगांव के क्वारेंटाईन सेंटर बालक छात्रावास बरगांव और कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पड़ेंगा के क्वारेंटाईन सेंटर शासकीय माध्यमिक शाला पड़ेंगा के लिए कन्टेंटमेंट जोन घोषित किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

एम.जी. वार्ड कांकेर
कन्टेंमेंट जोन (कन्टेंमेंट जोन की परिधि 01 किलोमीटर)ः-
उत्तर  में – एम.जी. वार्ड अन्नपूर्णापारा, शांतिनगर, दक्षिण – गढ़िया पहाड़पूर्व – शीतलापारा, भण्डारीपारा, पश्चिम में -झुनियापारा, बफर जोन (कन्टेंमेंट जोन के बाद बफर जोन की परिधि 02 किलोमीटर), उत्तर में -अलबेलापारा, माटवाड़ामोदी, दक्षिण – गढ़पिछवाड़ी, बाइपास रोड, पूर्व – सिंगारभाट, पश्चिम में – ईमलीपारा, ठेलकाबोड़, कन्टेंमेंट जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्वः-
केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकंटिंग के लिए लोक निर्माण विभाग कांकेर के कार्यपालन अभियंता यू.के.मेश्राम को, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं सेनेटाईज व्यवस्था हेतु नगरपालिका परिषद कांकेर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी, एक्टिव सर्विलॉस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क इत्यादि उपलब्ध कराना एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर डॉ. जे.एल. उईके को दायित्व सौंपा गया है। कन्टेंटमेंट जोन के पर्यवेक्षण हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे को नियुक्त किया गया है।

ग्राम बरगांव
कन्टेंमेंट जोन (कन्टेंमेंट जोन की परिधि 01 किलोमीटर)ः-
उत्तर में  – बरगांव बस्ती, उत्तर पूर्व में -कृषि भूमि, पूर्व -कृषि भूमि, दक्षिण पूर्व -जंगल क्षेत्र, दक्षिण  – जंगल क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम – जंगल क्षेत्र, पश्चिम में-जंगल क्षेत्र
उत्तर पश्चिम  – तालाब एवं जंगल, बफर जोन (कन्टेंमेंट जोन के बाद बफर जोन की परिधि 02 किलोमीटर)ः-
उत्तर में – हाटकोंदल, उत्तर पूर्व – ग्राम हाटकोंदल की कृषि भूमि, पूर्व-बरगांव का कृषि भूमि, दक्षिण पूर्व  -ग्राम बोगर की कृषि भूमि, दक्षिण – ग्राम बोगर, दक्षिण पश्चिम – विनायकपुर, पश्चिम में – विनायकपुर एवं डूवा का कृषि भूमि, उत्तर पश्चिम – हाटकोंदल
कन्टेंमेंट जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व :-
केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकंटिंग के लिए लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर के कार्यपालन अभियंता के. पी. संत, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं सेनेटाईज व्यवस्था हेतु जनपद पंचायत दुर्गूकांदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एल. फाफा और एक्टिव सर्विलॉस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क इत्यादि उपलब्ध कराना एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर डॉ. जे.एल. उईके को सौंपा गया है। कन्टेंटमेंट जोन के पर्यवेक्षण हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे को नियुक्त किया गया है।

ग्राम पंचायत पड़ेंगा
कन्टेंमेंट जोन (कन्टेंमेंट जोन की परिधि 01 किलोमीटर)ः-
उत्तर में  – ग्राम की कृषि भूमि, तालाब, दक्षिण -ग्राम की कृषि भूमि, पूर्व-जंगल क्षेत्र,
पश्चिम में  -ग्राम की कृषि भूमि, उत्तर पूर्व – जंगल क्षेत्र, उत्तर पश्चिम  – तालाब
दक्षिण पूर्व – कृषि भूमि, दक्षिण पश्चिम – कृषि भूमि, बफर जोन (कन्टेंमेंट जोन के बाद बफर जोन की परिधि 02 किलोमीटर)ः-
उत्तर में – ग्राम की कृषि भूमि, तालाब, दक्षिण -कृषि भूमि, पूर्व -जंगल क्षेत्र,
पश्चिम में-ग्राम शंकरनगर (पी.व्ही. 84) एवं ग्राम मेकावाही, उत्तर पूर्व – जंगल क्षेत्र
उत्तर पश्चिम – ग्राम शंकरनगर, दक्षिण पूर्व – कृषि भूमि एवं जंगल क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम – ग्राम पी.व्ही. 85 (राधापुर)

कन्टेंमेंट जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व :-
केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकंटिंग के लिए लोक निर्माण विभाग कांकेर के कार्यपालन अभियंता के. पी. संत, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं सेनेटाईज व्यवस्था हेतु नगर पंचायत पखांजूर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविन्द योगी और एक्टिव सर्विलॉस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क इत्यादि उपलब्ध कराना एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर डॉ. जे.एल. उईके को दायित्व सौंपा गया है। कन्टेंटमेंट जोन के पर्यवेक्षण हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे को नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार सभी कन्टेंमेंट जोन के अंतर्गत आने वाले चिन्हांकित क्षेत्र में आम नागरिकों की सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप प्रतिबंधित रहेगी तथा चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जावेगी। सभी प्रकार के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जावेगी एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं सेम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close