झांसा देकर पति से अलग रहने वाली महिला से बनाया सम्बन्ध..फिर शादी से इंकार..परसदा से पकड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- महीनों से परित्यक्ता को झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाए जाने के बाद शादी से इंकार करने वाले युवक को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ लिया है। 42 वर्षीय महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकात की थी। आरोपी को खोजनबीन के बाद 376 के आरोप में परसदा से गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि महिला ने शिकायत की थी कि वह अपने पति से अलग रहती है। इस बीच 26 साल का युवक जयपाल खरे के सम्पर्क में आयी। जयपाल खरे पिता राजकुमार खरे बैमा नगोई थाना सरकंडा का रहने वाला है।

                जयपाल ने उसे शादी का झांसा लेकर लगातार शारीरिक शोषण किया। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। अब वह फरार है। पुलिस से शिकायत करने पर मारपीट की धमकी देता है। सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया। आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।                 

            मुखबीर की सूचना पर आरोपी को परसदा से पकड़ा गया है। 376 का आरोप दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जी रही है।

TAGGED:
close