औद्योगीकरण में ट्रेड यूनियन की अहम भूमिका-अमर

Chief Editor
1 Min Read

tradeunionबिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में आज नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में पूरे जोन के कोने-कोने से प्रतिनिधि आये हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के इतिहास को देखें तो पायेंगे कि यहां औद्योगीकरण नहीं के बराबर हुआ है। बिलासपुर का व्यवसाय छत्तीसगढ़ की दूसरे शहर की अपेक्षा कम है। जबकि छत्तीसगढ़ का पहला उद्योग बिलासपुर में लगा। यहां के ट्रेड यूनियन के कारण औद्योगीकरण में प्रभाव पड़ा है। आज बिलासपुर के चारों तरफ विकास हो रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       श्री अग्रवाल ने कहा कि औद्योगीकरण में ट्रेड यूनियन की सोच एवं भूमिका महत्वपूर्ण होता है। अधिवेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सर्वश्री राम अवध उपाध्याय, नरेश चैहान, जे.पी. मिश्रा, काशीनाथ घोरे, रामानंद त्रिपाठी, डाॅ. कुलकर्णी, मंगेश देशपाण्डेय, संतोष पटेल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

close