रायपुर।छत्तीसगढ़ में आज 146 नए कोरोनावायरस मरीजों की पहचान हुई है।वहीं 68 मरीज स्वस्थ होने के बाद आज डिस्चार्ज हुए हैं। इस प्रकार राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3679 है और एक्टिव मरीजों की संख्या 761 है।आज मिले पॉजिटिव मरीजों में जिला रायपुर से 56, नारायणपुर से 38, बीजापुर से 13,कोरबा से नौ, सरगुजा से छह, बलरामपुर व बिलासपुर से पांच-पांच, जांजगीर चांपा से तीन,दंतेवाड़ा, कांकेर और बेमेतरा से 2-2, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा,सूरजपुर और जसपुर से एक-एक मरीज मिले हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने के लिए यहा क्लिक कीजिये
Join Our WhatsApp Group Join Now