विधायकों ने समूह की महिलाओ से खरीदे जैविक खाद,विधायक मोहन मरकाम व चंदन कश्यप ने किया बिहान बाजार का अवलोकन

Chief Editor
2 Min Read

नारायणपुर-गोधन न्याय योजना के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम स्थल के समीप स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गए बिहान बाजार स्टाल का अवलोकन विधायक मोहन मरकाम और विधायक चंदन कश्यप ने किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से आत्मीय बातचीत की। बातचीत के दौरान समूह की महिलाओं ने बताया कि इस स्टॉल में उनके समूह द्वारा बनायी गई सामग्री बेचने के लिए रखी गयी है। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये साबुन, फिनायल, मसाले, आचार, कपड़े, चूड़ी आदि को सरकारी संस्थाओं और हाट बाजारों में बेचा जाता है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हुई है। महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत् उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद उन्हांेने यह व्यवसाय शुरू किया है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये और रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now

विधायक मोहन मरकाम और विधायक चंदन कश्यप ने समूह की महिलाओं के इस कार्य की हौसला अफजाई की और जैविक खाद खरीदे। समूह की महिलाओं ने अतिथियों को स्वयं के द्वारा तैयार की गयी सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में आये अन्य अतिथियों ने कुछ घरेलू सामान खरीदा। कृषि विभाग द्वारा किसानों को मक्का बीज मिनीकिट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी सहित कलेक्टर अभिजीत सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल देव, वनमंडलाधिकारी डीकेएस चौहान, एसडीमए दिनेश कुमार नाग, उपसंचालक कृषि श्री बघेल के अलावा जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, सांसद प्रतिनिधी अजय देशमुख, संरपंच जगनूराम नाग के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, पंचायत पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

close