सैद्धांतिक विषय के रूप में शारीरिक शिक्षा को शामिल करें,राज्य की नई शिक्षा नीति पर अहम सुझाव,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में एसोसिएशन ने दिया सुझाव

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रमुख सचिव
स्कुल शिक्षा विभाग, छ.ग.शासन, रायपुर व नोडल एससीईआरटी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य सैद्धांतिक विषय के रूप में शामिल करने सुझाव दिया है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि जिस प्रकार सी.बी.एस.ई. विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास व चहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न बनाने हेतु अन्य अनिवार्य विषय की तरह शारीरिक शिक्षा व खेल को अनिवार्य सैद्धांतिक विषय के रूप मे केन्द्र सरकार की नई शिक्षा नीति के अनुरूप पालन करते हुए अनिवार्य सैद्धांतिक विषय के रूप मे शामिल कर विद्यार्थियो मे खेल के प्रायोगिक और सैद्धांतिक क्लास लिया जाता है,,छात्रों में आपसी सहयोग,भाईचारा, संगठन, नेतृत्व, समझ व आत्मविश्वास मे वृद्धि होता है, ठीक उसी प्रकार प्रदेश की शिक्षा में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य किया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तनाव, दबाव और कैरियर निर्माण की जद्दोजहद वाले वर्तमान परिवेश मे स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ रखने के लिए खेल, व्यायाम, योग, साधना प्रासंगिक है, इन सभी समस्याओ का सफलतम उपाय प्राथमिक स्तर से ही शारीरिक शिक्षा एवम खेल को अनिवार्य कर किया जा सकता है।छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय/अशासकीय शाला मे शारीरिक/खेल शिक्षा को अनिवार्य सैद्धान्तिक विषय के रूप मे लागू कर छात्रों को ज्यादा सक्षम बनाया जा सकता है।

close