बिलासपुर—- जिला अस्पताल के डाक्टर मनोज जायसवाल की आज दोपहर को मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि मनोज जायसवाल कोरोना संक्रमित थे। उनका इलाज निजी अस्पताल केयर एण्ड में चल रहा था। आज उन्होने इलाज के दौरान ही अंतिम सांस ली है।
जिला अस्पताल डॉ.मनोज जायसवाल की कोरोना से मौत हो गयी है। 57 साल के डॉ.मनोज जायसवाल जिला अस्पताल में पदस्थ थे। अभी कुछ दिन पहले ही उनके भाई ने कोरोना के भय से आत्महत्या की है। अब डॉ. जायसवाल की मौत कोविड से इलाज के दौरान हो गयी है।
टेस्ट रिपोर्ट मिलने के बाद 57 साल के डॉक्टर मनोज जायसवाल ने खुद को केयर एण्ड क्योर में भर्ती किया। बताया जा रहा था कि वह अन्य रोग से भी पीड़ित थे। बहरहाल डॉ,.जायसवल की मौत के बाद चिकित्सा जगत में भय का माहौल है। जानकारी मिल रही है कि सिम्स में भी स्टाफ से एक कर्मचारी में कोविड के लक्षण पाए गये है।