पैदल यात्रा में बोले गिरीश देवांगन..नया कानून.किसानों को बनाएगा पूंजीपतियों का गुलाम..कांग्रेस माटीपुत्रों के साथ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंति पर कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार की कृषि बिल का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के मुखिया और पीसीसी प्रमुख के निर्देश पर जिले में ब्लाक स्तर पर नए कृषि बिल को लेकर जमकर नाराजगी जाहिर की। जगह जगह धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर किसान विरोधी कानून को वापस लिए जाने की बात कही।
 
                          इसी क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा के निर्देश में विधि विभाग ने भी केन्द्र की कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने बताया कि केंद्र सरकार का किसानों के लाया गया नया बिल ना केवल किसान विरोधी है बल्कि किसानों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने वाला बिल है।
 
           संदीप ने जानकारी दी कि किसान विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ पूरे देश की तरह बिलासपुर जिले में भी कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंति पर बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन और पेैदल मार्च किया है। तखतपुर और कोटा विधानसभा क्षेत्र में विधि विभाग के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर कार्यक्रम में भागीदारी की है।
 
         प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष  और  खनिज विकास अध्यक्ष  गिरीश देवांगन की अगुवाई में विशाल पैदल मार्च निकालकर किसानो ने नए बिल के खिलाफ हुंकार भरा है। कार्यक्रम में संसदीय सचिव तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रे विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओ ने भाग लिया।
 
                 विधि विभाग पदाधिकारी आक्रोश त्रिवेदी प्रदेश महामंत्री ,देवेंद्र उपाध्याय,सुनील साहू ,मनोज गुप्ता,सतीश जोशी,अभिषेक तिवारी,हरीश लाल,मनोज बघेल,अभय गुप्ता,लक्ष्मी अनंत, महावीर मिश्रा, भगवानदीन बंजारे,जितेंद्र कुर्रे, इल्याश खान, समेत हजारो ग्रामीणों और कांग्रेस जनों ने पैदल मार्च में भाग लिया। कोटा क्षेत्र के सोनबंधा गांव से दोपहर को 12:30 बजे के आसपास निकाले गए पैदल मार्च में केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून के खिलाफ लोगों ने जमकर नाराजगी जाहिर की।
 
             कोटा क्षेत्र के सोनबंधा से पैदल यात्रा शुरू होकर तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के धुमा, लमकेना,करगी कला लोकबन, करगीखुर्द लीटिया से होते हुए गोबरीपाट में समाप्त हुई। गोबरिपाठ में विधि विभाग ने प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन का भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने उपस्थित ग्रामीणों और मौजूद कांग्रेसियों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसान एवं मजदूर विरोधी तीन नए कानून के सहारे किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। नए कानून के बन जाने से  देश की खेती पूंजीपतियों की तिजोरी में कैद हो गयी है। नए कानूनों से पूरे देश में केंद्र सरकार के चहेते उद्योगपति, देश के किसानों की अर्थ व्यवस्था को चौपट कर देंगे।
close