शनिवार को 146 मरीजों की पहचान.. दिनों बाद 100 के नीचे आया शहर का आंकड़ा.सिरगिट्टी नारियल कोठी,मस्तूरी में सबसे ज्यादा कोरोना पाजीटिव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— जिले में शनिवार को कुल 146 मरीजों की पहचान की गयी है। बहुत दिनों बाद निगम क्षेत्र में मरीजों का आंकड़ा 100 के नीचे दर्ज किया गया है। बिलासपुर शहर में कुल 98 मरीजों की संख्या दर्ज की गयी है। सबसे ज्यादा मरीज सिरगिट्टी सरकंडा समेत नारियल कोठी में पाए गए हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    जिले में सोमवार को कोविड मरीजों का आंकड़ा 146 दर्ज किया गया है। अकेले बिलासपुर निगम क्षेत्र में कोरोना के 98 मरीज मिले है। सबसे ज्यादा मरीज सिरगिट्टी, नारियल कोठी, रेलवे क्षेत्र और सरकंडा क्षेत्र के अलग अलग कालोनियों में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कई नर्सिंग होम्स में कोरोना वायरस मरीज मिले है। मंगला,नेहरूनगर,व्यापार बिहार और अज्ञेय नगर में भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है।

                स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में कुल 98 मरीज मिले है। इसके बाद सर्वाधिक मरीज कोटा में 11 और बिल्हा में 12 पाए गए है। तखतपुर में 6 मस्तूरी मे 12 बोदरी में एक कोविड मरीजो को ट्रेस किया गया है। जांजगीर के तीन, मुंगेली जिले के 2 और जीपीएम जिले में एक मरीज सामने आया है। इस प्रकार बिलासपुर निगम क्षेत्र के बाहर कुल 48 मरीजों की पहचान की गयी है।

TAGGED:
close