अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार.. रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई..11 किलो गांजा बरामद..NDPS एक्ट का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने अन्तर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बिना नम्बर की चार पहिया गाड़ी, 11 किलो गांजा समेत तीन मोबाइल को जब्त किया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि दो अलग अलग गाडियों में कुछ लोग गांजा लेकर रतनपुर की तरफ पहुंचने वाले है। जानकारी के बाद केन्दा,लखनीदेवी कोटा और कोरबा मार्ग पर नाकाबन्दी की कार्रवाई की गयी। दोपहर करीब ढाई बजे बिना नम्बर वाली सफेद रंग की सेवलेट चार पहिया वाहन को देखा गया। वाहन चालक पुलिस को देखते ही वाहन तेज चलाकर फरार होने की कोशिश की। 

                       उमेश कश्यपन ने जानकारी दी कि पुलिस टीम ने बेलतरा कोल वाशरी की तरफ दो किलोमीटर पीछा करते हुए कार को ट्रक और अन्य लोगों के सहयोग से घेरा गया। कार में तीन युवक सवार मिले। कार तलाशी के दौरान पीछे की दोनों सीट के बीच एक सफेद रंग के बोरे में 11 किलो गांजा बरामद किया गया।

            पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने बताया कि गांजा को ओडिशा से तस्करी करना बताया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज कर गांजा को जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों के का नाम मनोज यादव निवासी बिजुरी, भुवनेश्वर यादव निवास बेलादुरा जांजगीर चांपा, आशीष चन्द्रा निवासी बलौदा बाजार है। 

TAGGED:
close