बिलासपुर—- पुलिस ने करीब 5 महीने पहले महिला से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के आरोप में आरोपी को सुल्तानपुर से धर दबोचा है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि करीब 5 महीने पीडिता ने सिविल लाइने थाना पहुंचकर अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। महिला ने बताया कि इस्तिखार ऊर्फ शेरू मिर्जा से गरीब नवाज मस्जिद तालापारा में मुलाकात हुई। इसके बाद उसने कहीं से उसका नम्बर हासिल कर लिया। और उसने फोन पर ही कहा कि वह प्यार करता है। 20 अगस्त 2018 की रात करीब 8 से 9 के बीच तालापारा मस्जिद के सामने खाली जमीन दिखाने के लिए बुलाया। उसने बताया कि यह जमीन उसने खरीदा है। यहां घर बनवाएगा। इसके बाद वह अंधेरे में ही प्लान्ट अन्दर ले गया। शादी का झांसा देकर जबरदस्ती सम्बन्ध बनाया।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि इस्तीखार ऊर्फ शेरू मिर्जा ने इसके बाद कानन पेण्डारी समेत कई अलग अलग स्थानों में ले जाकर जिस्मानी रिश्ता कायम किया। हर बार शादी का झांसा देता रहा। एक दिन उसने बताया कि वह सम्बन्ध बनाने के दौरान का वीडिया बनाया है। यदि शादी के लिए परेशान करेगी तो वायरल कर देगा। और इसके बाद उसने शादी करने से इंकार भी कर दिया।
उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत पर आरोपी की पता साजी की गयी। पता लगाने के लिए सायबर टीम का भी सहारा लिया गया। लेकिन हर बार वह बचने में कामयाब रहा। इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपी इस समय उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला स्थित अपने गांव कैथोली में है ।
जानकारी के बाद सिविल लाइन की एक पुलिस टीम को सुल्तानपुर रवाना किया गया। आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।