अतिथियों ने किया विधि विधान से भूमिपूजन..कहा..मानव कल्याण के लिए गुरूदेव करेंगे रूद्रातिरूद्र महायज्ञ ..बिलासपुर पहुंचेंगे देश दुनिया के संत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-भक्तिभाव और गरिमामय कार्यक्रम के बीच आज व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी परिसर से लगकर रूद्गातिरूद्र यज्ञ के लिए भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपस्थित सभी अतिथियों ने विश्व शांति के लिए प्रस्तावित रूद्रातिरूद्र आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की। अतिथियों ने इस दौरान मंच से मानव सुरक्षा के लिए आयोजित  यज्ञ को लेकर सद्गुरुदेव भगवान के प्रति कृतज्ञता जाहिर कर नमन् किया। अतिथियों ने कहा कि धरती पर गुरू…भगवान का दूसरा रूप होते हैं। और भगवान ही मानव कल्याण के लिए सोच और समझ रखते हैं। निश्चित रूप से 3 से 11 दिसम्बर के बीच होने वाले यज्ञ से कोरोना संकट से जूझ रहे मानव जाति को राहत मिलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        व्यापार स्थित त्रिवेणी भवन से लगकर मैदान में आज विधि विधान से रूद्रदातिरूद्र यज्ञ के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि रूद्रातिरुद्र यज्ञ 3 दिसम्बर से शुरू होकर 11 दिसम्बर तक चलेगा। भगवान गूरूदेव स्वामी शारदानन्द के मार्गदर्शन में देश के ऋषि मनीषि वैेदिक मंत्रों के बीच विश्व मानव कल्याण के लिए भगवान का आह्वान करेंगे। आज विधि विधान से मुख्य यज्ञशाला के वायव्य दिशा में अतिथियों ने भूमि पूजन किया। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान गूुरूदेव समेत जगत के पालनहार का जयघोष किया। गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि एक घंटे तक चले भूमि पूजन कार्यक्रम में अतिथि गौसेवा आयोग अध्यक्ष रामसुन्दर दास, सांसद अरूण साव, महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरान्द, निगम मेयर रामशरण यादव, सभापति शेष नजरूद्दीन विशेष रूप से शामिल हुए।

                    इस दौरान मंचीय कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने संबोधित किया। रामसुन्दर दास, स्वामी हरिहरानन्द, अरूण साव, रामशरण यादव ने संक्षिप्त भाषण दिया। अतिथियों ने बताया कि देश ही नहीं पूरी दुनिया इस समय कोरोना संकट के भीषण दौर से गुजर रही है। चारो तरफ त्राहि त्राहि है। किसी को कुछ सूझ नही रहा है। मानव जगत कोरोना के जग से बेहाल है। ऐसे में जगत कल्याण के लिए, कोरोना से छुटकारा पाने गुरूदेव भगवान ने रूद्रातिरूद्र यज्ञ का एलान कर विश्व समुदाय को संबल दिया है।

                   अतिथियों ने कहा कि रूद्रातिरूद्र यज्ञ से कोरोना का समूल विनाश होगा। गुरूदेव भगवान का हमेंशा से निर्देश है कि जीवन का दूसरा नाम परीक्षा है। धर्म आचरण से इंसान जब बेपटरी हो जाता है तब ऐसे हालात उत्पन्न होते हैं। लोगों को सनमार्ग पर लाने और संकट से छुटकारा पाने हमें अपने आचरण पर  मनन करने की जरूरत है।

              मंच से अतिथियों ने बताया हमारी वैदिक संस्कृति में प्रकृति को बहुत सम्मान हासिल है। इतिहास गवाह है कि जब जब प्रकृति नाराज होती है..तब तब मानव जीवन संकट में दिखाई देता है। ऐसे में ऋषि मुनियों के अथक प्रयास और मंत्रों के सहारे मानव और प्रकृति में सामांजस्य बैठाया जाता है। यह सामन्जस्य यज्ञों के माध्यम से होता है। रूद्रातिरूद्र यज्ञ इसमें से एक है। 3 से 11 दिसम्बर के बीच महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन होगा। हमें पूरा विश्वास है कि कोरोना का नाश होगा। आस्था की जीत होगी। सबसे बड़ी बात कि बिलासपुर को देश दुनिया के ईश्वरीय आशीर्वाद हासिल संतों का दर्शन और आशीर्वाद लेने का अवसर मिलेगा। 

                            इस दौरान महेश चन्द्र अग्रवाल, अनिल टाह, सुरेश गोयल,शिव कुमार अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, राजकुमार खुशलानी,अनिल सलूजा,भोलाराम मित्तल,जफर अली विशेष रूप से मौजूद थे। 

                  कार्यक्रम का सफल संचालन गूरदेव स्वामी शारदानन्द के प्रिय भक्त बेनी गुप्ता ने किया।                    

close