रायपुर।राज्य सरकार ने धान खरीदी की तारीख का ऐलान कर दिया है। 1 दिसंबर से प्रदेश में धान की खरीदी होगी। आज मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। आज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ बार दाने की उपलब्धता और समर्थन मूल्य पर खरीदी की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गयी।मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी 1 दिसंबर से की जायेगी, पिछले साल की तर्ज पर ही धान की खरीदी की जायेगी।
15 क्विंटल प्रति एकड़ के लिहाज से ये खरीदी होगी, बार दाने की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कुछ प्लास्टिक के बोरे होंगे, इसके अलावा पीडीएस और कुछ राईस मिलर्स से भी धान के लिए बारदाने की व्यवस्था की जायेगी। केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जायेगी”.
- पता ठिकाना नहीं बताया…उतार दिया मौत के घाट…मृतक ने तोड़ा सिम्स में दम…गिरफ्तार आरोपी कोरिया का निवासी
- इन छात्रों को अब DigiLocker पर भी मिलेगी मार्कशीट
- विधानसभा जशपुर में 72. 57, कुनकुरी में 76.14 व पत्थलगांव में 75.64 प्रतिशत हुआ मतदान
- DEO पी.के.भटनागर ने तपकरा मतदान केन्द्र में किया मतदान
- जनता..इस बार MUTE नहीं…मुखर सांसद का करेगी चुनाव…बोले जिला कांग्रेस अध्यक्ष…अब दिल्ली में गुजेंगी बिलासपुर की आवाज