दो साल के कामकाज को मरवाही की मुहर..संगठन जिला प्रभारी अटल ने कहा..पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- मरवही की जनता ने मुख्यमंत्री के काम काज को ऐतिहासिक मत और जीत से मुहर लगाया है। सारा धुआं छट चुका है। मरवाही से अब असली आदिवासी सदन में मरवाही के विकास की बात करेगा। मरवाही का विकास भी करेगा। यह बाते प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और जीपीएम संगठन प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने कही। अटल ने बताया कि आज तक के इतिहास में कांग्रेस प्रत्याशी को मरवाही की जनता ने सर्वाधिक और रिकार्ड तोड़ मत दिया है। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश के मुखिया ने गांव गरीब और प्रदेश के लिए कितना काम किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  अब से कुछ देर पहले ही जीपीएम चुनाव अधिकारी कलेक्टर डोमन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.के.के.ध्रुव के जीत का एलान किया। जश्न में डूबे सभी कांग्रेसी और खासकर पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रमाण लेने का इंतजार किया। कुछ देर बाद कलेक्टर डोमन सिंह ने के.के.ध्रुव को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान प्रत्याशी डॉ.ध्रुव के साथ पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय भी मौजूद थे। सीजी वाल ने इस दौरान कांग्रेस संगठन जीपीएम प्रभारी अटल श्रीवास्तव से बातचीत की।

                                 अटल ने बताया कि जीत ना केवल धमाकेदार हुई है। बल्कि अन्याय पर न्याय की जीत हुई है। मरवाही बीस साल विकास की दौड़ में छूट गया है। और बीस साल बाद ही मरवाही की जनता ने असली को पहचान कर सदन में भेजा है। अटल ने बताया कि मरवाही की जनता महान है। जनता ने प्रदेश के विकास पर जीत दिलाकर मुहर लगाया है।

           अटल ने कहा पिछले दो साल में भूपेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए ए़ड़ी चोटी एक कर दिया। गांव गरीब युवा बेरोजगार व्यापारी समेत सभी लोगों के समग्र विकास को लेकर काम किया। विकास की बयार को मरवाही की जनता ने भी महसूस किया। और अपने ही बीच से सच्चे आदिवासी को जीताकर भूपेश की झोली में 70 वां विधायक डाला है।

                                अटल ने कहा कि डॉ.के.के.ध्रुव सही मायने में सच्चे जनसेवक हैं। अब मरवाही ब्लाक की ही नहीं पूरे विधानसभा की सेवा करेंगे। उन्होने कुल 83372 मत हासिल कर मरवाही विधानसभा चुनाव में रिकार्ड स्थापित किया है। जबकि भाजपा प्रत्याशी को अगल बगल के समर्थन के बावजूद 41832 वोट ही मिले हैं। और 38132 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 

             जीपीएम प्रभारी ने कहा..यह जीत असली पर नकली की है। यह जीत विनाश पर विकास की है। यह जीत मुख्यमंत्री और उनकी जनहितकारी योजनाओं की है। अब मरवाही की विकास को कोई रोक नहीं सकता है। जल्द ही बीस साल की खाई को पाटा जाएगा। नया जिला को प्रदेश का सबसे सुन्दर बनाया जाएगा।

कांग्रेस भवन में फटाखाबाजी..कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

              मरवाही में जीत की खबर के बाद कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की। मयर रामशरण यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक सभापति शेख नजरूद्दीन समेत सभी कांग्रेसियों ने फटका फोड़कर जीत की खुशी का इजहार किया। एक दूसरे को मिठाई बांट कर जीत की बधाई दी। इस मौके पर राजेश शुक्ला,सन्ध्या तिवारी,धर्मेश शर्मा, देवेंद्र सिंह ,  सुभाष ठाकुर,साखन दरवे,बजरंग बंजारे, अजय यादव,विनोद कछुवाहा,बद्री यादव,मोती कुर्रे,चित्रकान्त श्रीवास,दिलीप कक्कड़,मनीष गरेवाल,राजकुमार तिवारी,राजेश शर्मा,अशोक भंडारी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
close