हत्या के प्रयास के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार..दोनों को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने दो अलग अलग मामले में हत्या के प्रयास के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 452, 427, 294, 506, 323, 307 के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सरकन्डा पुलिस ने लिंगियाडीह और चांटीडीह में दो अलग अलग मामले में हत्या के प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूरज यादव पिता राजकुमार यादव रामनगर लिंगियाडीह का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी शदाब कुरैशी पिता फरीद अहमद चांटीडीह पठान मोहल्ला का निवासी है। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में आईपीसी की धारा 147, 148, 452, 427, 294, 506, 323, 307 के तहत अपराध दर्ज है।

                               घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार थे। मुखबीर की सूचना पर फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

close