नेता प्रतिपक्ष निभा रहे अपना धरम.. खाद्य मंत्री ने कहा..झूठ-सच कुछ भी बोलते रहना उनकी मजबूरी..क्योंकि पीछे से भरी जाती है चाबी..बताया डिप्रेशन के लिए केन्द्र जिम्मेदार

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-  खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज अल्पप्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने इस पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होने सवाल जवाब के दौरान कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपना धरम निभा रहे है। इसलिए वह झूठ सच कुछ भी बोलते रहते हैं। बोलना उनकी मजबूरी है। क्योंकि इसके लिए उनके पीछे से चाबी भरी जाती है। खाद्य मंत्री ने कहा कि मांग से कम वारदाना आपूर्ति हुई है। केन्द्र सरकार ऐसा जानबूझकर केवल परेशान करने के लिए कर रही है। क्योंकि उनका प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में धान की कम खरीदी हो।
 
                    अल्पप्रवास पर बिलासपुर पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होने केन्द्र सरकार समेत राज्य के भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। भगत ने कहा कि धान की खरीद स्टेट और सेंट्रल पूल की तय सीमा के तहत की जाती है। राज्य  ने अपने हिस्से का धान खरीद लिया है। सेंट्रल पूल में एफसीआई में चावल रखने की व्यवस्था नहीं होने के चलते धान का उठाव नहीं हुआ है। लेकिन कई योजनाओं के माध्यम से शेष धान की खरीदी की मिलिंग कर उपयोग की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल धान उठाव पूरा हो चुका है।
 
जानबूझकर वारदाना सप्लाई में कमी
 
                  वारदाना की कमी के सवाल पर भगत ने कहा कि राज्यों के मांग पर वारदाना की आपूर्ति होती है। वारदाना की आपूर्ति जुट कमिश्नर करता है। वारदाना खरीदी में राज्यों को छूट भी मिलती है। अतिरिक्त बारदानों की मांग पर की जाती है तो कोई अनुदान नहीं मिलता है।जूट कमिश्नर ने मांग से कम केवल 47 हजार गठान बारदानों की आपूर्ति किया है। ऐसा केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है। क्योंकि केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ से कम धान खरीदना चाहती है। 
 
पहले होगी प्लास्टिक बोरे के धान की मीलिंग
 
             खाद्य मंत्री ने कहा कि पुराने बचे बारदानों, सोसाइटियों और व्यापारियों से बारदानों की खरीद और एचडीपी के तहत प्लास्टिक बारदानों से धान खरीदी की व्यवस्था की जा रही है। यह जानते हुए भी कि प्लास्टिक बोरे में धान खराब हो जाता है। इसलिए समस्या से बचने के लिए सरकार ने सबसे पहले प्लास्टिक बोरे के धान को मिलिंग करने  की व्यवस्था किया है। 
 
अपना धरम निभा रहे नेता प्रतिपक्ष
 
               नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार पर नकली धान और नकली बीज की आपूर्ति करने का आरोप लगया है। सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की मजबूरी है। उन्हें अपना धरम निभाने के लिए झूठ सच कुछ भी बोलना ही है। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो उनका काम कैसे चलेगा। क्योंकि ऐसा करने के लिए उनको पीछे से चाबी भरी जाती है।
 
                  मंत्री ने बताया कि सोसायटियों में रेट लिस्ट और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों को लगातार निर्देश दिया जा रहा है। अगर कहीं व्यवस्था नहीं है तो उसे पूरा किया जाएगा। अभनपुर में किसान परिवार के  आत्महत्या के सवाल पर अमरजीत ने बताया कि इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिलते ही उपलब्ध कराया जदाएगा।
 
मोदी सरकार जिम्मेदार..छत्तीसगढ़ में रौनक
 
                     विपक्ष का आरोप है कि कांग्रेस सरकार में अधिकारी, कर्मचारी,किसान सभी डिप्रेसन में है। यही वजह है कि आत्महत्या की खबरे ज्यादा आ रही है। भगत ने कहा कि सब कुछ मोदी सरकार की नोटबन्दी,जीएसटी,लाकडाउन के कारण हुआ है। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारत मे लोग डिप्रेसन का शिकार हो रहे है। लेकिन भूपेश सरकार ने 2500 रु में धान खरीदी, बोनस,राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, गोधन योजना और लघु वनोपजों की खरीदी कर कर प्रदेशवासियों को ना केवल डिप्रेशन बचाया है। बल्कि आम जनता सामान्य जीवन जी रही है। 
 
           पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, तखतपुर विधायक संसदीय सचिव रश्मि सिंह, बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय केशरवानी, चुन्नीलाल साहू,दिलीप लहरिया,शेख नजीरुद्दीन, प्रमोद नायक,अभय नारायण राय,अनिता लव्हात्रे,सीमा पांडेय मौजूद थीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close