दर्जनों घर जमीदोज..सुबह चला निगम का बुलडोजर..विस्थापित लोग अटल आवास में शिफ्ट..मंदिर को हटाया गया

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—— शनिवार को तड़के करीब 6 बजे के बाद जब शहर के लोग कमरे में रजाई के अन्दर दुबके थे। ठीक उसी समय निगम का जेसीबी चला और देखते ही देखते दर्जनों घर और मंदिर समेत पेड़ पौधों जमीदोज हो गए।निगम की यह कार्रवआई नेहरू नगर के पास ठीक पार्षद के घर के पीछे गणेश चौक के पास की गयी। निगम प्रशासन ने बताया कि स्मार्ट सड़क को नेहरू नगर सड़क से जोड़कर रिंग रोड दो से जोड़ा जाएगा।
 
                  नगर निगम ने शनिवार को तड़के 6 बजे के आस पास अमले के साथ स्मार्ट सड़क बन चुकी मिट्टी तेल गली और नेहरू नगर सड़क के बीच सालों पुराने घर को जमीदोज कर दिया है। इस दौरान आस पास के लोग घरों में रजाई में दुबके हुए थे। निगम अधिकारियों ने बताया कि महीनों पहले हटाए जाने वाले मकानों के मालिकों को जानकारी दी गयी थी। कुछ लोगों ने आदेश पर अमल किया। लेकिन कई लोगों ने हटना से मना किया। आज की कार्रवाई में सभी मकानों को तोड़ दिया गया है। परिवारो को अलग जगह विस्थापित भी कर दिया गया है।
 
                         बताते चलें कि सिधी कालोनी के बीच मिट्टी तेल गली ना से विख्यात आस पास की बस्ती के करीब सैकड़ों परिवार को स्मार्ट सड़क प्रोजेक्ट के तहत विस्थापित किया गया। फारे्स्ट कार्यालय से तिरंगा चौक तक समार्ट सड़क बनकर तैयार भी हो चुका है। निगम प्रशासन ने इसके बाद सड़क को सीधा करने और नेहरू नगर सड़क से जोडने पार्षद भास्कर यादव के घर के पीछे सरकारी जमीन पर काबिज लोगों को नोटिस थमाकर हटने का फरमान जारी किया। निगम प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट सड़क को प्रोजेक्ट के अनुसार फारेस्ट कार्यालय से आगे रायपुर मुख्य सड़क से गौरव पथ सड़क से जोड़ना है। चूंकि स्मार्ट सड़क का काम पूरा हो चुका है। नेहरू नगर सड़क का निर्माण पहले ही हो चुका है। इसलिए कुछ सौ मीटर जमीन पर काबिज लोगों को हटाकर बाकी सड़क का काम पूरा किया जाना है।
    
                   निगम की तरफ से काबिज लोगों को नोटिस भी थमाया गया है। विस्थापन की व्यवस्था भी की जा चुकी है। बावजूद इसके लोग मकान छोडने और तोड़ने के लिए आना कानी कर रहे थे। कुछ लोगों ने मकान तो खाली किया। लेकिन कई लोगों ने ऐसा करने से मना किया। आज सुबह सभी मकानों को तोड़ा गया है। मंदिर को अलग जगह विस्थापित किया गया है। बडे पेडों को भी रास्ते से हटाया गया है।
 
               बताते चलें कि कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने हल्का विरोध किया। लेकिन पुलिस की चाक चौबन्ध व्यवस्था के चलते किसी प्रकार की विपरीत परिस्थिति पैदा नहीं हुई। इस दौरान गुरूघासी दास बाड़ा समेत दुकानों को भी बेजा कब्जा से हटाया गया। कार्रवाई के समय एसडीएम, निगमायुक्त प्रभाकर, अपर आयुक्त राकेश जसवाल उपायुक्त खजांची कुमार समेत बड़ी संख्या में निगम अधिकारी मौजूद थे । निगम अधिकारियों ने बताया कि मंदिर की मूर्ति और बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा को पंप हाउस में रखवा दिया गया है। विस्थापित लोगों को अटल आवास में शिफ्ट किया गया है।
close