बिलासपुर— सिविल लाइन क्षेत्र की एक युवती ने प्रेमी पर पिछले 9 महीने से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि विरोध के बाद भी उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाया। लेकिन एक दिन उसने मोबाइल बन्द कर दिया। मिलने पर बताया कि वह शादी करने जा रहा है। सिविल लाइन क्षेत्र की एक युवती ने मुंगेली निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोपी लगाया है। अपनी लिखित शिकायत में युवती ने बताया कि युवक का नाम मानिकलाल साहू है। मानिकलाल ग्राम दाबो थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली का रहने वाला है। युवती के अनुसार मानिकलाल से वह जुलाई 2020 में सम्पर्क में आयी। इसके बाद मिलना जुलना होता रहा। इसी दौरान उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाया।
युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि हम दोनो हमेशा पुराना बस स्टैण्ड के पास मिलते और साथ में घूमते फिरते थे। इस दौरान करीब 4 बार मानिकलाल के किराए के मकान में भी दोनों के बीच शारीरिक सम्बन्ध बना।लड़की ने बताया कि करीब 6 महीने के बाद उसके बात व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिला। और दिसम्बर 2020 में उसने नम्बर ब्लाक कर दिया। इस बीच सम्पर्क करने के बाद बताया कि घर वाले उसकी शादी कहीं दूसरी जगह करना चाहते हैं। इसके बाद मैने इसका विरोध किया। बताया कि घर वालों से बताओं की हम दोनों प्रेम करते हैं।
इसके बाद मानिकलाल गाली गलौच करना शुरू कर दिया। उसने कहा वह मेरे से शादी नहीं करना चाहता है। उसकी नाराजगी और गाली गलौच के बाद भी कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। इस बीच भी वह जबरदस्ती संबध बनाता रहा।मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर मानिकलाल को पिता संतोष साहू को को धर दबोचा। आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर दिया है।