4 महीने बाद पकड़ाया हत्या का आरोपी..पति ने उतारा था मौत के घाट..गिरफ्तारी के बाद गए जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने मार्च महीने में खार में पायी गयी मृतक महिला के हत्यारों को चार महीने बाद दबोचा है। आरोपी पति के साथ साथी सुखनंदन रजक को भी गिरफ्तार किया गया है। हत्या के बाद आरोपी पति बिहार फरार हो गया था। लौटने के बाद पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 11 मार्च को फोन से जानकारी मिली कि धमनी खार में चिरकुटी मंदिर के सामने खार में झाड़ियों के बीच महिला की लाश है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। झाड़ियों के हटाकर गड्ठे से महिला को निकाला गया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतक महिला का नाम सविता ऊर्फ सावित्री सूर्यवंशी है। अपने पति के साथ चिरकुटी मंदिर के ही पास झाडी में पति के साथ रहती है। पति का नाम बिहारी है।इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी पति फरार है।पंचनामा कार्रवाई के बाद महिला के हत्यारे के खिलाफ आईपीसी की  धारा 302, 301 के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही आरोपियों की पतासाजी पुलिस ने तेज कर दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              चकरभाठा थानेदार सुखनन्दन पटेल ने बताया कि 6 जून 2021 को पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिली कि मृतक सावित्री सूर्यवंशी का पति अपने एक साथ के साथ घर में है। खबर मिलते ही टीम बनाकर संदेही पति की घेराबन्दी की गयी। दिनेश महतो ऊर्फ बिहारी के अलावा उसके साथ सुखनन्दन रजक को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दिनेश महतो ऊर्फ बिहारी ने बताया कि हमेशा की तरह हम दोनों काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उसका साथी सुखनन्दन मिल गया। तीनों घर आए। और पास में रखे शराब को तीनों ने मिलकर छका। शराब पीने के बाद पत्नी ने सुखनन्दन को रूपया देकर दो पाव शराब के अलावा गांजा लाने को भेजा।फिर हम तीनों मिलकर दुबारा शराब पीए। इसके बाद सुखनन्दन के साथ गांजा पीने लगे। इसी बीच नशे मे आकर पत्नी ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। क्रोध में आकर एक डंडे से उसके सिर हमला कर दिया। सावित्री जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। तो मैने उसका मुंह दबा दिया और वह मर गयी।

               दिनेश महतो ऊर्फ बिहारी ने पुलिस को बताया कि इसेक बाद सुखनन्दन के साथ सावित्री की लाश को रिक्शा में लादकर खार में झाड़ियों के बीच फेंक दिया। फिर बिहार फरार हो गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर डंडा रिक्शा को जब्त किया गया। साथ ही आईपीसी की धारा 302,201 का अपराध दर्ज गरिफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

close