जोगी कांग्रेस की नई टीम तैयार..शनिवार को होगा नाम का एलान..कहा..जिला अध्यक्ष विक्रांत ने बताया..अवैध रेत उत्खनन के करेंगे उग्र आंदोलन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर— गुरूवार को जोगी कांग्रेस शहर समन्वय के नेताओं की बैठक मरवाही सदन में हुई। जिला समन्वय समिति की बैठक में प्रत्येक विधानसभा केलिए एक-एक ब्लॉक के नाम पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने बताया कि इस दौरान आम सहमति से ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही विधानसभा अध्यक्षों का चयन किया। समिति में चर्चा  के बाद सभी नामों की सूची तैयार हो चुकी है। सूची का प्रकाशन शनिवार को किया जाएगा।
 
                     जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने बताया की 16 सदस्यीय जिला ग्रामीण समन्वय समिति ने प्रत्येक ब्लॉक में अध्यक्षों के चयन सर्वसम्मति से कर लिया है। चयन में अनुभवी जमीनी स्तर के युवाओं को तरजीह दी गयी है।
 
             तिवारी ने जानकारी दी कि अब गांव की आवाज जिला मुख्यालयों में गूंजेगी । शासन प्रशासन चाह कर भी आवाज को नहीं दबा पाएंगा। जोगी कांग्रेस के नेताओं ने हर मुद्दे को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसमें युवाओं की भूमिका अहम् होगी।
 
            बैठक खत्म होने के बाद जिला समन्वय समिति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी जिला खनिज अधिकारी के दफ्तर में ज्ञापन दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता बैकुंठ नाथ जायसवाल ने कहा कि जिले में चारों ओर अवैध रेत घाट और संग्रहण का कार्य बेरोकटोक जारी है। इसमें शासन और प्रशासन की मौन स्वीकृति नजर आ रह ीहै। जल्द ही जिला प्रशासन और खनिज अधिकारी  त्वरित कार्यवाही कर अवैध धंधे को रोकने को लेकर कठोर कदम नहीं उठाते तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
 
         बैठक में बैकुंठ नाथ जायसवाल, विकास सिंह, के के निरनेजक, मालिकराम डहरिया, संजय जयसवाल, राजकुमार धृतलहरे, सत्येंद्र गुलेरी, सुनील वर्मा, मैडी यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए।  

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close