बिलासपुर— जनता कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी स्थापना दिवस को सादगी के साथ मनाया। इस दौरान सभी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्रेी अजीत जोगी को नम आंखों से याद किया। सभी ने मिलकर अजीत जोगी के संकल्प को दुहराया। जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के संदेश का वाचन किया।
Join Our WhatsApp Group Join Now
मरवाही सदन में जनता कांग्रेस नेताओं ने पार्टी का पांचवां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी की उपस्थित में मनाया। रायपुर स्थित सागौन बंगला के प्रदेश कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा रेणु जोगी, विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी ने पार्टी के पांचवे स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
मरवाही सदन में स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक की छत्तीसगढ़ वंदना से हुई। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजित जोगी की तस्वीर पर फूल अर्पण कर श्रद्धांजलि। जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने विधिवत पार्टी अध्यक्ष अमित जोगे के संदेश का वाचन किया। संदेश के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को अगले 1 साल की कार्ययोजना की जानकारी दी गयी। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की छत्तीसगढ़ियों द्वारा संचालित सरकार बनाने कीअजीत जोगी के अधूरे सपने को पूर्ण करने का सभी संकल्प लिया।
जिला पार्टी अध्यक्ष तिवारी ने सभी को संबोधित किया। उन्होने कहा कि “एक दिन इस दिन को हम सब मिलकर ऐतिहासिक बनाएंगे। संघर्ष के इन 5 सालों में हमने बता दिया है कि अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए जो सपना देखा था उसे आज भी पूरा करने को संकल्पित हैं। प्रदेश के हर गाँव हर क्षेत्र में सैकड़ों लोग सक्रियता के साथ अपनी भूमिका को निभा रहे हैं। सभी के सीने में छत्तीसगढ़ महतरी के प्रति सम्मान और जोगी के लिए आस्था है। हम सब 2023 मे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की सरकार स्थापित करने पूरी जान लगा देंगे। दिल्ली से संचालित दोनों ही राष्ट्रीय दलों को छत्तीसगढ़ से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक में जनपद सदस्य बाबा कश्यप, मनोज कुर्रे, सरवन निर्मलकर, विजय सिंह राजपूत, युवा इकाई अध्यक्ष दिलदार खूंटे, छात्रसंघ जिला अध्यक्ष अंकित दिव्य, संतोष मेश्राम आदि ने संबोधित किया। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी, मनोज कुर्रे, बाबा कश्यप, प्रदीप कुर्रे, शक्तिबघेल,विजय सिंह राजपूत, सरवन निर्मलकर, सुभ्रत जाना, सुनील वर्मा, दिलदार सिंह खूंटे, अंकित दिव्य, सुधीर गोधरे, अंकित मिश्रा, कमल जायसवाल, लक्ष्मी यादव, बल्ला यादव, शारदा कौशिक, उषा यादव, विजेंद्र प्रताप, मैडी यादव, रितेश बाजपेयी, संतोष मेश्राम, अभिषेक दिवाकर, विपिन टाईटस, मनोज कश्यप, चंद्रपाल चेलक अन्य नेतागण विशेष रूप से उपस्थित थे।