VIDEO-पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट.. घेराबन्दी में पकड़ाया आरोपी..पढ़ें..कहां हुई घटना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के हत्या के आरोपी पति को तोरवा पुलिस ने धर दबोचा है। शिकायत के बाद पुलिस ने फरार होने के पहले एक घण्टे के अन्दर हिरासत में लिया है।तोरवा पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी को शिकायत के मात्र एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार दोमुहानी मे पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। हमले से पत्नी ने सिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना क़ी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई और पूछताछ के बाद आरोपी को एक घन्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया।तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी परिजनों के सामने  सुबह करीब 3 बजे राजेंद्र महिलांगे और पत्नी ममता महिलागे के बीच विवाद हो गया। आरोपी राजेंद्र ने पत्नी ममता पर पास में रखी गैती से हमला कर दिया। हमला इतना जबदस्त था कि ममता की हालत गंभीर हो गयी। घटना के तुरन्त बाद परिजनों ने 108 क़ी सहायता से ममता को सिम्स मे भर्ती भर्ती कराया। खबर मिलते ही तोरवा पुलिस भी सिम्स पहुंच गयी। परिजनों से पूछताछ के बाद तोरवा पुलिस बिना समय गवाएं कार्यवाही करते हुए महज 1 घंटे के अन्दर घेराबन्दी कर आरोपी राजेंद्र महिलागे को गिरफ्तार कर लिया।
 
           तोरवा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घटना मे उपयोग किए गए गैती  के साथ खून से सने कपडे आलूदा मिट्टी और अन्य प्रमाण को अपने कब्जे में लिया। इस बीच गंभीर रूप से घायल ममता ने सिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की 307 के अलावा 302 में अपराध दर्ज किया।
 
                           कार्यवाही मे निरीक्षक परिवेश तिवारी  के अलावा उप निरीक्षक हृदय शंकर पटेल,सहायक उप निरीक्षक दादुरैया ठाकुर,प्रधान आरक्षक विष्णु साहू, आरक्षक गोविन्द शर्मा, साहेब अली की घटनाक्रम में कार्रवाई के दौरान अहम भूमिका रही।
close