चलती गाड़ी में प्रसव..कोटा पुलिस की रंग लाई सक्रियता..मां और नवजात अस्पताल में भर्ती

Editor
1 Min Read
बिलासपुर—कोटा पुलिस ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए पुलिस की वर्दी को गौरवान्वित किया है। पुलिस की तत्परता से समय रहते सहयोग मिलने गाड़ी में एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस कप्तान ने आरक्षक की भूमिका पर खुशी जाहिर किया है। 
 
                   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र में 112 को जानकारी मिली कि एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से परेशान है। अस्पताल तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं है। किसी भी समय नवजात का जन्म हो सकता है। इस दौरान चिकित्सक की अनुपस्थित में किसी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। 
 
                                       जानकारी मिलते ही 112 में कार्यरत आरक्षक गोविंदा जयसवाल ने तत्काल रवाना होने के साथ ही मितानिन को गाड़ी में बैठाया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जााते समय ही गाड़ी में ही एक स्वस्थ्य बच्चे का जन्म हुआ। अस्पताल पहुंचने तक मितानिन की भूमिका से बच्चा और मां पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। 
 
        मितानिन ने मां और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं खबर के बाद पुलिस कप्तान दीपक झा ने आरक्षक की भूमिका की जनकर तारीफ की है। 
close