पुलिस के सामने नहीं चली कांग्रेस यूथ ब्रिगड की चालाकी..जलाने से पहले पुलिस ने छीना पुतला.. युवा नेताओं ने किया MNP का पुरजोर विरोध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सीपत युवा कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा नेताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने यूथ नेताओं के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया।
 
                सीपत यूथ कांग्रेस नेताओं ने  केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना यानि एमएनपी के खिलाफ सीपत में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नवाडीह चौक सीपत में एकत्रित होकर जमकर विरोध किया। कार्यकर्ताओ ने योजना के विरोध में प्रधानमंत्री  का पुतला जलाने का प्रयास किया। लेकिन सीपत पुलिस ने कांग्रेसियों के हाथों से पुतला छीनकर यूथ नेताओं के मंसूबों को कामयाब नहीं  होने दिया।
 
                             वरिष्ठ नेता मनोज खरे और वीरेंद्र लैहर्षण ने कहा  की केंद्र की राष्ट्रीय मौद्रीकरण योजना पूंजीपतियों के हाथों सरकार का निजीकरण का उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी जन-विरोधी फैसले कामयाब नहीं होने देगी। केंद्र सरकार को अपने निर्णय को तत्काल वापस लेना होगा। यूथ नेताओं ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहले कभी केंद्र सरकार ने इतना असहाय होकर कॉर्पोरेट जगत के सामने समर्पण नहीं किया। 
 
                केंद्र की भाजपा सरकार देश की सम्पत्तियों को पूंजीपतियों के हाथ बेच रही है। सरकारी संपत्तियों का निजीकरण का षड्यंत्र रचा जा रहा है। सरकार का यह कदम देश हित मे नही है।
 
                           इस अवसर पर रामेश्वर धीवर, उमेश कश्यप , राहुल टंडन, सुरेश सोनझरी, प्रांशु क्षत्रीय, पापा,विजय,रवि सूर्यवंशी सहित युवा के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
TAGGED:
close