कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बनाया वसूलीगढ़..चारो गरीब परिवार को नहीं बांटा गया केन्द्र का चावल.. हम धरना करेंगे..प्रदर्शन करेंगे..न्याय लेकर ही रहेंगे

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-पूर्व प्रधानमंत्री.अटल बिहारी बाजपेयी ने बनाया छत्तीसगढ़र…प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बनाया वसुलीगढ़…चारो तरफ अरासजकता का माहौल है। जनता के बीच हाहाकार है। गरीबों को चावल नहीं दिया जा रहा है। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन के दौरान कही।
 
               केन्द्र सरकार की तरफ से प्रति परिवार भेजे गए चावल का गरीबों के बीच वितरण नहीं किए जाने को लेकर भाजपा ने नेहरू  चौक में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को पूर्व मंत्रेी अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। अमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ राज्य के गरीब परिवारो को प्रति व्यक्ति 5 किलो चॉवल भेजा था। लेकिन प्रदेश सरकार ने चॉवल नही दिया।
 
              अग्रवाल ने कहा कि 2018 से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है। तब से आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना घटित हो रही हैय़ हत्या, डकैती, लूटपाट, अपहरण, दुष्कर्म जैसे अनेक मामले लगातार हो रहे है। जो चिंता का विषय है। अमर ने बताया कि कोरोना काल के दौरान देश भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केन्द्र सरकार ने गरीब परिवारों के खाने की व्यवस्था करते हुए गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में प्रदेश को भी प्रति व्यक्ति 5 किलों चॉवल भेजा गया। लेकिन प्रदेश की भूपेश सरकार गरीबों को चॉवल नही दे रही है।
 
          अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जब से कांग्रेस की सरकार बनी है सरकार के मुखिया ने प्रदेश को वसुली गढ बना दिया है। प्रदेश को कर्ज के बोझ में लाद दिया है। 80 हजार करोड रूपए का कर्ज सरकार ले चुकी है। सिर्फ कर्ज के दम पर प्रदेश की सरकार काम कर रही है। पैसा आया कहा गया पता नही चल रहा है। आने वाले समय में देश का सबसे बडा घोटाला बनकर सामने आएगा।
 
              अमर ने एलान किया कि चाहे जितनी लड़ाई लड़ने पड़े, धरना प्रदर्शन करना पडे करेंगे, लेकिन गरीबों के लिए चॉवल जो मोदी सरकार ने भेजा है उसे दिलाकर रहेंगे। प्रदेश सरकार का चाल चरित्र चेहरा जनता के मसाने सामने लाया जाएगा।
 
                     धरने को भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व महापौर किशोर राय, विनोद सोनी, राजेश सिंह, दीपक सिंह, सुनीता मानिकपुरी, जयश्री चौकसे, शैलेन्द्र यादव, विजय ताम्रकार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अमरजीत सिंह दुआ, अशोक विधानी, मकबूल अली, प्रवीण दुबे, पल्लव धर, दाउ शुक्ला, विजय सिंह, निर्मल जीवनानी, जुगल अग्रवाल, अजीत सिंह भोगल, संदीप दास, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, मनीष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, अमित तिवारी, उमेश यादव, नारायण गोस्वामी, केदार खत्री, मनीष गुप्ता, रोहित मिश्रा, दुर्गेश पाण्डेय, संतोष सिंह, हरि गुरूंग, प्रकाश यादव, रमेश जायसवाल, रोशन सिंह, महर्षि बाजपेयी, नितिन छाबड़ा, ओंकार केशरवानी, मोनू रजक, मुकेश राव, महेन्द्र जायसवाल, देवेश खत्री, राजेश रजक, विजय यादव, अनुज वोहरा, डी.के. साहू, दिनेश देवांगन, डीएन, शोभा कश्यप, रिजनी यादव, सीमा पाण्डेय, पुष्पा तिवारी, गंगा साहू, आशा निर्मलकर, मीना गोस्वामी, राही विश्वकर्मा, नेहा पाण्डेय, रीना पाण्डेय, उषा भास्कर, मधुबाला टंडन, प्रतिभा मिश्रा, ममता राई, अर्चना मल्लेवार, शकीला बेगम, सीमा टेकवानी, शकीला बेगम, चंचल कुशवाहा, प्रमिला साहू, रामेश्वरी यादव, राधिका साहू सहि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close