IG-SP कांफ्रेंस अब 21 अक्टूबर को…मुख्यमंत्री करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आईजी-एसपी कांफ्रेंस इसी महीने लेंगे। गृह विभाग की तरफ से सभी आईजी और एसपी को इस बात की सूचना भेज दी गयी है। इसी महीने के 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रायपुर में अभी रेंज आईजी और पुलिस कप्तानों की समीक्षा बैठक लेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इससे पहले 5 अक्टूबर को आईजी-एसपी कांफ्रेंस होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के अचानक यूपी दौरे की वजह से इस कांफ्रेंस को टाल दिया गया था। अब ये कांफ्रेंस 21 अक्टूबर को होने वाली है। सुबह 10 बजे से रायपुर के सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री सभी एसपी आईजी की क्लास लेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close