बिलासपुर— राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुत्री प्रतिभा पाण्डेय का आज दिल्ली में निधन हो गया। समाचार मिलते ही जिले के कांग्रेसी नेताओं ने गहरा दूख व्यक्त किया है। कांग्रेसियों ने आज कांग्रेस कार्यालय में स्वर्गीय प्रतिभा पाण्डेय के विनम्र श्रदांजली दी है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेखनजीरूद्दीन, प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी, रामशरण यादव, महेश दुबे, आशिष सिंह, विवेक बाजपेयी, पंकज सिंह ने प्रतिभा पाण्डेय के शोक खेद जाहिर किया है।
प्रदेश कार्यकारणीय सदस्य शेखगफ्फार, कृष्ण कुमार यादव, फिरोज कुरैशी, राधेभूत, अशोक अग्रवाल, शिवा मिश्रा, जफर अली, भूवनेश्वर यादव, संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर, शहर महामंत्री स्वप्निल शुक्ला, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शुक्ला, संदीप बाजपेयी, कांग्रेस के युवा नेता मोहम्मद जस्साश, अनिल शुक्ला, शेखर मुदलियार आदि ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति कृतज्ञ्ता व्यक्त की है।