बिलासपुर—-वायरल वीडियो में विधायक के खिलाफ गाली गलौच मामले में कांग्रेस की तीन सदस्यीय जांच समिति के सामने आज विधायक शैलेष पाण्डेय और कांग्रेस नेता अकबर खान पेश हुए। तीन सदस्यीय जांच समिति के अध्यक्ष पूर्व मेंयर राजेश पाण्डेय ने बताया कि रिपोर्ट 15 अक्टूबर तक पेश कर दिया जाएगा। मामले में जो भी जानकारी होगी..जिला शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय देंगे।
जानकारी देते चलें कि कुछ दिनो पहले एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कांग्रेस नेता अकबर खान गाली गलौच देते हुए दिखाई दिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने जांच पड़ताल के लिए वरिष्ठ नेताओं की तीन सदस्यी समिति का गठन किया। समिति में अध्यक्ष राजेश पाण्डेय समेत पार्षद संध्या तिवारी और वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर यादव को रखा गया है।
आज की सुनवाई में विधायक शैलेष पाण्डेय और कांग्रेस नेता अकबर खान ने मौखिक के साथ लिखित बयान दिया। पत्रकारों से विधायक ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों पार्टी की छवि धूमिल होती है। जबकि अकबर ने कहा कि विधायक को कभी गाली नहीं दिया। किसी ने एडिट वीडियो चलाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है।