बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी ने रैली निकालकर पुराना बस स्टैण्ड डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर कांग्रेस और वामपंथ पुतला फूंका। भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक सांसद लखनलाल साहू भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह महामंत्री घनश्याम कौशिक और रामदेव कुमावत भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश तम्बोली के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलगावादी ताकतों का विरोध किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिस प्रकार विगत दिनों देश में आतंकी अफजल गुरू की बरसी मनाने के बहाने अलगाववादी ताकंतें इकठ्ठा हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अलगाववादी तत्वों का समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। भाजपा के कार्यकर्ता इन अलगववादी ताकतों को अपने मकसद में कभी कामयाब नही होने देंगे।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश की आजादी के महानायक हैं। ऐसे महानायकों के साथ कांग्रेसी सांसदों ने जिस प्रकार आतंकवादियों के साथ तुलना की है देश बर्दास्त नही करेगा। सत्ता से सफाया होने के बाद कांग्रेसी नेता बौखलाहट में सत्ता पाने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं। देश विरोधी ताकतों का समर्थन कर शहीदों का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसे किसी भी सूरत में सहन नही किया जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सभी युवा साथी आज देश के युवाओं में राष्ट्रवादी भावना जगाने के लिये अपनी भूमिका को समझे एवं संकल्प ले कि राष्ट्रवाद की भावना से पीछे नही हटेंगे। पुलदा दहन कार्यक्रम में भाजपा के सभी वरिष्ठ और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।